नशे में धुत पंचायत सचिव मजे में घूम रहे थे बाजार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बगहा : बगहा के वाल्मीकि नगर में शराब के नशे में धुत पंचायत सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पंचायत सचिव नेपाल के रानी नगर के रेस्टोरेंट में शराब पी थी, जिसका फोटो किसी ने खींचकर एसपी को वाट्सअप किया था. इसके बाद बगहा एसपी के निर्देश पर वाल्मीकिनगर पुलिस ने देर शाम पंचायत भवन से पंचायत सचिव राजबली राम को गिरफ्तार किया, जहां पुलिसकर्मियों से पंचायत सचिव ने बदसलूकी की.

गिरफ्तार के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल जांच के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. एएसआई ने बताया कि पंचायत सचिव की जांच कराई गई है, शराब पीने की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंचायत सचिव सीमावर्ती नेपाल से शराब पीकर टंकी बाजार वाल्मिकी नगर पहुंचे. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस जब टंकी बाजार पहुंच पंचायत सचिव की जांच की तो वह शराब के नशे में मिला. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए मेडिकल जांच के लिए अनमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा दिया है. मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि सीएम के शराबबन्दी के समीक्षा के बाद बगहा में पुलिस शराब को लेकर काफी सख्त नजर आ रही है. बताया जा रहा है पंचायत सचिव को शराब पीते फोटो खींच नेपाल से कोई व्यक्ति ने एसपी को वाट्सअप किया, जिसके बाद पुलिस ने पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया.

रिपोर्ट : शक्ति

सचिव को हटाए जाने को लेकर बीडीओ ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, दिया ये आश्वासन

Samrat Chaudhary Viksit Bharat: विकसित भारत संकल्प सभा में CM सम्राट...

Samrat Chaudhary Viksit Bharat, पटना: पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बुधवार को ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन...

YellowDots Talent DPI: अब Coaching के लिए पैसे की जरूरत नहीं?...

YellowDots Talent DPI: देशभर के युवाओं के लिए शिक्षा, AI skills और career opportunities तक पहुंच आसान बनाने की दिशा में YellowDots Talent Digital...

India West Indies 2nd T20: खिलाड़ियों की एक झलक को बेताब...

India West Indies T20 Ranchi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला...