जादू दिखाने के चक्कर में गयी युवक की जान, ज़मीन के नीचे जिंदा हुआ दफ़न, निकला मुर्दा

शेखपुरा : शेखोपुरसराय थाना के मधेपुर गांव में जादू दिखाने के फेर में 18 साल के युवक धीरज रविदास की जान चली गयी है। मृतक वीरपुर गांव का है। दरसअल यह युवक जादू दिखाकर अपना जीवन यापन करता था। शुक्रवार की शाम को भी युवक मधेपुर गांव में जादू दिखाने पहुंचा। इसी कड़ी में सैकड़ो ग्रामीणों की भीड़ में जादूगर ने पूरी रात जमीन में गड़े रहने का दावा कर सुबह जिंदा निकलने की बात कही। ग्रामीणों की मौजूदगी में युवक को शुक्रवार की शाम को जमीन के नीचे गाड़ा दिया गया। शनिवार की सुबह जब युवक को समाधी से बाहर निकाला गया तो युवक मृत पाया गया। इसके बाद तो गांव में कोहराम मच गया। पुलिस भी गांव पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्ट : धर्मेंद्र कुमार

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar River Dredging Policy 2026: बिहार की नदियों से हटेगी गाद...

Bihar River Dredging Policy 2026, पटना: बिहार में बाढ़ प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार नदियों से गाद और बालू के...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026: बिहार के 10 प्रशिक्षु IPS...

Bihar Trainee IPS Officers Meeting 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को कानून-व्यवस्था,...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: गुरु गोविंद सिंह जी के...

Patna Sahib 360th Prakash Parv 2027: सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 360वीं जयंती यानी प्रकाश पर्व-2027 के भव्य आयोजन...