स्वरोजगार की राह पर बिहार, किस्त वितरण से बदल रही उद्यमियों की जिंदगी

पटना : राज्य सरकार की ओर से युवाओं, महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से उद्योग विभाग के अंतर्गत कई योजनाएं चलायी जा रही हैं। वर्ष 2018 से लागू ‘मुख्यमंत्री उद्यमी योजना’ के तहत अब तक 43,870 लाभुकों को 3,125.52 करोड़ रुपए की परियोजना राशि वितरित की जा चुकी है। इस योजना में नए उद्योग लगाने के लिए पात्र लाभुकों को 10 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसमें आधी राशि (50 प्रतिशत पांच लाख तक) ऋण एवं आधी (50 प्रतिशत पांच लाख तक) अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई जाती है। विशेष रूप से युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत प्रदत्त ऋण पर मात्र एक प्रतिशत ब्याज देना होता है।

DIARCH Group 22Scope News

योजना में स्वरोजगार के लिए अधिकतम 2 लाख की सहायता किस्तवार अनुदान दी जा रही है

अभी हाल ही में उद्योग विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत चयनित कुल 1,333 लाभुकों (अनुसूचित जाति/जनजाति–281, अति पिछड़ा वर्ग–257, युवा–272, महिला–286 तथा अल्पसंख्यक–237) को द्वितीय किस्त के रूप में 62.10 करोड़ रुपए की राशि वितरित की गई। दूसरी ओर, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सशक्त बनाने के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 में शुरू की गई ‘बिहार लघु उद्यमी योजना’ के अंतर्गत अब तक 71,740 लाभुकों को 570 करोड़ रुपए की राशि दी जा चुकी है। इस योजना में स्वरोजगार के लिए अधिकतम दो लाख रुपए की सहायता किस्तवार अनुदान दी जा रही है।

Self Employment 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : विश्वकर्मा पूजा के मौके पर ‘श्रम कल्याण दिवस’ का आयोजन, सम्मानित किए गए राज्य के कुल 11 कारखानों के 77 श्रमिक…

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...