गोपालगंजः एक लोमहर्षक वारदात में सिधवलिया थाना क्षेत्र के लड़ौली गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता पर मिट्टी तेल छींटकर जिन्दा जला दिया। इस सनसनी खेद घटना से पूरे मुहल्ले में खलबली मच गयी। जब इसकी खबर पीड़िता के मायके वालों को मिली तो घायल अवस्था में पीड़िता को सदर अस्पताल,गोपालगंज ले गयें। चिकित्सकों ने पीड़िता की हालत को देखते हुए गोरखपुर, अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन पीड़िता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
पुलिस मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर, मृतिका के पति नागेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार पूछताछ कर रही है।
मृतिका के भाई ने बताया कि मृतिका प्रीति कुमारी की शादी 2016 में लडौली निवासी नागेंद्र प्रसाद से हुई थी। ससुराल वाले बराबर दहेज की मांग करते थे और अक्सर मृतिका के साथ मारपीट की जाती थी।
रिपोर्टः-आशुतोष तिवारी


















