Advertisment

BREAKING : शिक्षा मंत्री के साथ पारा शिक्षकों की बैठक समाप्त, बिहार की तर्ज पर नियोजन और वेतन की मांग पर सहमति

65 हजार पारा शिक्षकों को मिलेगा लाभ

रांची : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ पारा शिक्षकों की वार्ता समाप्त हो गई है। सूबे के पारा शिक्षकों को बिहार की तर्ज पर नियोजन के साथ वेतमान की मांग पर सहमति बन गई है। झारखंड के लगभग 65 हजार पारा शिक्षकों को लाभ मिल सकता है।

बैठक में कहा गया कि जैसे बिहार सरकार ने पारा शिक्षकों का एक आंकलन परीक्षा लेने के बाद नियोजन प्रक्रिया शुरू किया उसी तर्ज पर झारखंड में भी पारा शिक्षकों की एक आंकलन परीक्षा हो।

आंकलन परीक्षा सौ मार्क्स का रखा जाएगा, जिसमें न्यूनतम 30 मार्क्स लाना अनिवार्य होगा। झारखंड पारा शिक्षकों की पहली दौर की हुई बैठक में बिहार शिक्षकों की तर्ज पर नियोजन को लेकर शिक्षा मंत्री के साथ सहमति बन गई है।

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि बिहार जैसी एक नियमावली बनायी जायेगी। झारखंड में पारा शिक्षकों का नियोजन प्रक्रिया शुरू किया जाएगा और आंकलन परीक्षा लिया जायेगा। परीक्षा में फेल होने के बाद भी उसे हटाया नहीं जाएगा, उसे वेतनमान नहीं दिया जाएगा।

10 अगस्त को अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद 18 अगस्त को पारा शिक्षकों के साथ बैठक करेंगे। अगली दौर की बैठक में सहमति बन जाएगी।

वहीं बैठक में शामिल पारा शिक्षक संजय दुबे ने कहा कि मंत्री जगरनाथ महतो के बातों से हम सहमत हैं। इस बात की खुशी है कि मंत्री ने एक डेट निर्धारित कर दिया है। 18 तारीख को हम लोग एक बार फिर से बैठक कर बिहार में जो नियुक्ति के लिए नियमावली बनी है इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। अगर बिहार की तर्ज पर नियमावली लाई जाती है तो हम लोगों के लिए बेहतर होगा। वहीं पारा शिक्षक विकास चौधरी ने कहा कि बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक हुई।

JPSC Former Chairman CID Inquiry: JPSC मामले में CID की बड़ी...

JPSC Former Chairman CID Inquiry: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते मंगलवार को CID ऑफिस पहुंचे। यहां उनसे 14वीं JPSC सिविल...

ED Coal Raid Dhanbad: धनबाद में तड़के ED की बड़ी रेड,...

ED Coal Raid Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को धनबाद में अवैध कोयला खनन और उससे जुड़े कथित वित्तीय अपराधों के खिलाफ एक बड़ा...

युवक को 2 गोली मारी, फिर कुल्हाड़ी से सिर काटा

नौबतपुर : नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में सोमवार की देर रात हैप्पी राज (24) की बेरहमी से हत्या कर दी गई।...