Advertisment

पारा शिक्षकों की शिक्षा मंत्री के साथ बैठक, इन मुद्दों पर हुई बातचीत

रांची : झारखंड के पारा शिक्षकों की शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ बैठक शुरू हो गई है. पारा शिक्षक मानदेय नहीं वेतनमान की मांग कर रहे हैं. पारा शिक्षकों का कहना है कि सरकार अपने वादे से पीछे हट रही है. सरकार से बिहार मॉडल पर बात हुई थी. अब इसी मुद्दों पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ बैठक हो रही है.

mantri1 22Scope News

बता दें कि कई बार झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ बैठक हुई, लेकिन पारा शिक्षक उनकी बातों से सहमत नहीं हुए. जिसको लेकर आज झारखंड मंत्रालय में पारा शिक्षकों के साथ जगन्नाथ महतो की बैठक हो रही है.

बैठक से पहले झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पारा शिक्षक का बहुत दिन से मामला है. कोशिश करेंगे कि उन लोगों की समस्याओं को दूर करें. क्योंकि स्कूल और शिक्षा की बात है. सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है.

mantri2 22Scope News

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेताओं का काम ही है कुछ मुद्दा को उठाया जाय. विपक्ष को कुछ सूझ नहीं रहा है, इसलिए पारा शिक्षक के मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं. दूसरे पक्ष को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि 48000 पारा शिक्षक सहमत हैं. उनकी कुछ और मामले हैं जिसे आज सुलझाने का कोशिश किया जाएगा.

बता दें कि पारा शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली को लेकर 11 दिसंबर को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ झारखंड एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधियों की चार घंटे तक बैठक हुई थी. बैठक में पारा शिक्षकों के मानदेय में वृद्धि होगी लेकिन वेतनमान नहीं दिया जायेगा. नियुक्ति में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं होने के कारण वैधानिक रूप से वेतनमान नहीं दिया जा सकता है, पर मानदेय में सरकार 40 से 50 प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी. इसी मुद्दे को लेकर पारा शिक्षकों में आक्रोश देखा जा रहा है.

रिपोर्ट: करिश्मा सिन्हा

प्योर झारखंडी और प्योर भोजपुरी विरोधी वाले बयान पर शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का पुतला दहन

HC में अनुसूचित जिलों में शिक्षक नियुक्ति मामले को लेकर हुई सुनवाई

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...