घर के बाहर खड़ी नाबालिग को तीन दरिंदों ने उठाया, फिर जंगल में ले जाकर मिटाई हवस की भूख

Desk. एक नाबालिग लड़की का अगवा कर तीन दरिंदों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग को बंधक बनाकर जंगल में रातभर बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया गया। घटना के बाद तीन युवकों पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना राजस्थान में बूंदी से करीब 20 किलोमीटर दूर रायथल के जंगलों में घटी।

बूंदी में नाबालिग का गैंगरेप

वहीं नाबालिग की शिकायत के बाद इस जघन्य अपराध की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में आरोपियों की पहचान राकेश मीना, लवकुश मीना और महावीर के रूप में की है। फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं। जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता को घर के बाहर किया अगवा

रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार रात को पीड़िता अपने घर के बाहर खड़ी थी, तभी आरोपी राकेश मीना, लवकुश मीना और महावीर ने उसका अपहरण कर लिया और जंगल में ले जाकर तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। सुबह उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर तीनों फरार हो गए। किसी तरह से वह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर रायथल थाने पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...

Hemant Soren: डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे...

रांची के बरगाई 8.86 एकड़ जमीन मामले में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन...

Bihar Balika PhD Fellowship: हर साल 1000 छात्राओं का चयन, 4...

Bihar Balika PhD Fellowship: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप...