बदमाशों ने दिनदहाड़े पटना हाईकोर्ट के सामने से वकील को उठाया

पटना : बदमाशों ने दिनदहाड़े- बिहार में अपराधियों के हौसले हैं. पुलिस-प्रशासन से बदमाशों का खौफ इस कदर खत्म हो गया है कि अब तो न्याय प्रणाली से जुड़े लोग भी इनका शिकार हो रहे हैं. ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है. यहां बेखौफ अपराधियों ने पटना हाईकोर्ट के गेट से बंदूक की नोक पर अधिवक्‍ता का अपहरण कर लिया. अबतक मिली जानकारी के अनुसार, अधिवक्‍ता अपनी गाड़ी से उतरे ही थे कि पहले से घात लगाए अपहर्ताओं ने उन्‍हें पास लगी दूसरी गाड़ी में बिठा लिया. यह पूरी घटना पटना हाईकोर्ट के गेट नंबर चार के सामने हुई है.

apharan 22Scope News

घटना पटना हाई कोर्ट के चार नंबर गेट से करीब 25 मीटर की दूरी की है. हाई कोर्ट के कुछ वकील और लोग इसे अपहरण बता रहे हैं. हालांकि पूरा मामला साफ नहीं हो सका है. प्रत्यक्षदर्शी और हाई कोर्ट के एक वकील ने चार नंबर गेट के आगे जगह को दिखाते हुए बताया कि इसी जगह से एक वकील का अपहरण हुआ है.

सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर तेजी से भागा बदमाश

हालांकि किस वकील का अपहरण हुआ है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. नाम या पता किसी को मालूम नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वकील ने काला पैंट और उजला शर्ट पहना था. लगभग 10 बजकर 20 मिनट के आसपास वकील के पास तीन लोग आए और जबरन उठाकर सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर तेजी में भाग गए.

घटना के बाद दहशत में वकील

एक प्रत्यक्षदर्शी एडवोकेट संजू सिंह ने कहा कि तीन बदमाश जो वकील को उठाने आए थे उनमें से एक के पास बेल्ट में गन भी थी. हालांकि वकील पर बदमाशों ने बंदूक नहीं तानी थी. बताया कि घटना के बाद तुरंत इसकी जानकारी एसोसिएशन को दी गई. घटना के बाद कुछ वकीलों ने कहा कि वे लोग दहशत में हैं. इस बात की जानकारी चीफ जस्टिस को दी जाएगी.

बदमाशों ने दिनदहाड़े: जांच में जुटी पुलिस

जिस जगह पर यह घटना हुई है वहां लोगों ने बताया कि वकील साहब कोर्ट की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान तीन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. जबरन गाड़ी में बिठा लिया. जिस गाड़ी में उन्हें बिठाया गया उस पर नंबर प्लेट भी नहीं था. कोशिश की गई थी कि नंबर रहता तो उसे नोट करते. इधर मौके पर कोतवाली थाने की पुलिस पहुंच गई है. खुलासा नहीं हो पाया है कि अपहरण किया गया है या क्या मामला है. पुलिस जांच में जुट गई है.

Jharkhand SIR: रांची में 40% से ज्यादा काम बाकी, अंतिम Voter...

 झारखंड में SIR की विसंगतियां दूर करने का काम धीमा है। रांची में 6.44 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हुआ है और अंतिम सूची...

सीएम सम्राट चौधरी ने PM Modi को दी जन्मदिन की बधाई,...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi...

PM Modi Birthday:सांसद मनीष जायसवाल ने PM Modi को जन्मदिन पर...

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी और स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।PM Modi Birthday...