Advertisment

शहीद आरपीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर रफीगंज पहुंचा

औरंगाबाद : तेज रफ्तार ट्रेन से अपने साथी जवान को बचाने के क्रम में शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर शहीद हुए आरपीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर रफीगंज पहुंचा. शहीद जवान के अंतिम दर्शन के  हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, पूरा माहौल भारत माता की जयकारा से गूँज उठा.
आपको बता दें कि आंति गांव के रंजन कुमार चंद्रवंशी RPSF के कॉन्स्टेबल पद पर आनंद विहार दिल्ली में पदस्थापित थे. बुधवार की रात आनंद विहार में अपने साथी के साथ पेट्रोलिंग में तैनात थे, अप डाउन दोनों साइड से ट्रेन आ रही थी और इसी दौरान अपने साथी को बचाने के क्रम में शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए.

vlcsnap 2021 10 15 14h10m18s823 22Scope News
शहीद रंजन कुमार चंद्रवंशी चार भाईयों में सबसे छोटे थे. शहीद का पार्थिव शरीर रफीगंज पहुंचने की सूचना मिलते ही रफीगंज स्टेशन पर समाजसेवी, आरपीएफ, रेलवे कर्मी सहित स्थानीय लोग नम आंखों से अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे. रफीगंज से शहीद की पार्थिव शरीर उनके परिजन और RPSF के जवानों द्वारा पैतृक गांव आंती ले जाया गया जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी.
रिपोर्ट : दीनानाथ

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...