Commercial Advertisment

थम गया तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर, इतने प्रत्याशियों का भाग्य होगा ईवीएम में कैद

पटना: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार यानि 07 मई को होना है। तीसरे चरण के मतदान को लेकर चुनावी शोर रविवार की शाम को थम गया। तीसरे चरण में बिहार के पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। बिहार की पांच लोकसभा सीट झंझारपुर, अररिया, सुपौल, मधेपुरा और खगड़िया लोकसभा सीट पर 54 प्रत्याशी मैदान में हैं।

सभी प्रत्याशियों में 3 महिला प्रत्याशी हैं जबकि 51 पुरुष जिसमें 21 प्रत्याशी विभिन्न दलों से हैं जबकि 19 निर्दलीय और 14 प्रत्याशी बड़े दलों से हैं। तीसरे चरण के मतदान में बिहार की सभी पांच लोकसभा सीटों पर राजद के 3 प्रत्याशी, वीआईपी और वामदल के एक-एक, जदयू के तीन, भाजपा के एक और लोजपा(रा) के एक प्रत्याशी मैदान में हैं। पांचवें चरण के मतदान में कुल 9860397 मतदाता अपने सांसद को चुनेंगे।

मतदाताओं में 5129473 पुरुष मतदाता हैं जबकि 4730602 महिला मतदाता जबकि 322 थर्ड जेंडर हैं। वहीं फर्स्ट टाइम वोटर की संख्या 145482 है। तीसरे चरण की मतदान के लिए कुल 9848 बूथ बनाया गया है। सभी बूथों पर प्रशासनिक और सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा में बिहार पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ें- तेजस्वी पर ANAND MOHAN ने किया जबरदस्त हमला, कहा, पिता जी के राज में रोजी नहीं और काका के राज में…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

चुनाव प्रचार चुनाव प्रचार चुनाव प्रचार

चुनाव प्रचार

Bihar Tallest Sardar Patel Statue: बिहार में स्थापित होगी सरदार पटेल...

Bihar Tallest Sardar Patel Statue, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा...

Chirag Paswan Birthday: जन्मदिन पर भावुक हुए चिराग पासवान, पिता रामविलास...

Chirag Paswan Birthday, पटना: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपना जन्मदिन पटना में पार्टी नेताओं और...

Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...