Mahakumbh भगदड़ में बिहार के मृतकों की संख्या अभी तक पहुंची 11

पटना : आगामी 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ में बिहार के मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। वहीं, अब भी सात से ज्यादा लोग लापता हैं। बुधवार को बिहार के आठ मृतकों की पहचान हुई थी। गुरुवार को तीन और मृतकों की पहचान हुई है। बताया जा रहा है कि मौत की संख्या और भी बढ़ सकती है। इनमें बांका जिले के धोरैया प्रखंड के चलना गांव निवासी 50 वर्षीय सत्यवान रजक, बगहा के 68 वर्षीय रामेश्वर चौबे और औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव की रहने वाली सोनम कुमारी (20 वर्ष) शामिल हैं।

बगहा के 68 वर्षीय रामेश्वर चौबे की भगदड़ में मौत

जानकारी के अनुसार, बांका जिले के धोरैया प्रखंड के चलना गांव निवासी 50 वर्षीय सत्यवान रजक अपने परिवार के साथ महाकुंभ प्रयागराज स्नान करने के लिए गए थे। भगदड़ के दौरान सत्यवान परिजनों से बिछड़ गए। बुधवार की देर रात मोतीलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज में उनके शव की पहचान की गई। वहीं शाही स्नान कर नदी किनारे बैठे बगहा के 68 वर्षीय रामेश्वर चौबे की मौत भगदड़ में हो गई है। वह अपनी पत्नी सहित गांव के करीब 40 लोगों के साथ 26 जनवरी को कुंभ स्नान करने गए थे। प्रयागराज पुलिस गुरुवार को उनका शव लेकर रामनगर पहुंची। उधर, औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के मनपुरा गांव की रहने वाली सोनम कुमारी (20) की भी मौत की सूचना है।

यह भी देखें :

मुजफ्फरपुर की 2 महिलाएं लापता

गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना की सेमरा पंचायत के नवका सेमरा निवासी श्रीराम साह की पत्नी मीना देवी और सदर प्रखंड के अमवां नकछेद की निवासी राजगेंदी देवी, भोरे थाना क्षेत्र रुदलपुर के विरेंद्र शर्मा की पत्नी दुर्गावती देवी, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के लालू साह की पत्नी देवंती देवी और धर्मदेव महतो की पत्नी धर्मशीला देवी के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। इसी तरह महाकुंभ में मुजफ्फरपुर की दो महिलाएं लापता हैं। इनमें से एक सकरा के कटेसर की शैल देवी (पति राम प्रसाद सहनी) हैं, दूसरी महिला चंद्रहट्टी की रहने वाली हैं। वहीं, पटना के रानी तालाब थाना क्षेत्र के कनपा बराह गांव की संभावती देवी भी लापता बताई जा रही हैं।

प्रयागराज महाकुंभ अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने गई एक किशोरी बुधवार की दोपहर दो बजे से लापता हो गई। परिजन उसे ढूंढ कर परेशान हो गए लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों ने बताया कि बच्ची औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के घोड़दौड़ निवासी अखिलेश सिंह की बेटी रिशु कुमारी है।

यह भी पढ़े : Mahakumbh : स्नान करने गई बिहार की 6 महिलाओं की मौत

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img