Advertisment

दानापुर-पाटलिपुत्र,कटिहार के रास्ते स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

Patna– लामडिंग मंडल में भारी बारिस और भूस्खलन के कारण गाड़ी संख्या 01665/01666 रानी कमलापति-अगरतला-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन का परिचालन रद्द किया गया है. अब रेलवे द्वारा इस रूट पर रानी कमलापति (भोपाल) से कामाख्या के बीच गाड़ी संख्या 01663/01664 रानी कमलापति-कामाख्या-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति (भोपाल) से 02.06.2022 से 30.06.2022 तक प्रत्येक गुरूवार को तथा कामाख्या से 04.06.2022 से 02.07.2022 तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जायेगी.

कमलापति अगरतला ट्रेनों का परिचालन रद्द

गाड़ी संख्या 01663 रानी कमलापति-कामाख्या स्पेशल ट्रेन रानी कमलापति से गुरूवार को 15.30 बजे खुलकर शनिवार को 04.30 बजे कामाख्या पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 01664 कामाख्या-रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन कामाख्या से शनिवार को 07.35 बजे खुलकर रविवार को 16.35 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, न्यू बोंगाईगांव एवं रंगिया स्टेशनों पर रूकेगी. बता दें कि लामडिंग मंडल में जबरदस्त बारिश के कारण भारी भूस्खलन हुई है, इसके कारण रेलवे को ट्रेनों का परिचालन रद्द करना पड़ा है.

रिपोर्ट- शक्ति

Jamshedpur Ganja Smuggling: बिस्किट-चॉकलेट की गुमटी में छिपा था नशे का...

Jamshedpur Ganja Smuggling: MGM थाना इलाके में एक छोटे से गुमटी से गांजा और नशीले सिरप का कथित अवैध कारोबार चल रहा था, जिसका...

Baghmara Powerlifting Competition: बाघमारा में पावरलिफ्टिंग को मिली नई उड़ान, धनबाद-बोकारो...

Baghmara Powerlifting Competition: धनबाद ज़िले के बाघमारा इलाके के युवाओं को पावरलिफ्टिंग के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से तेतुलमारी में धनबाद-बोकारो ज़िला-स्तरीय ओपन...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस पर लोहरदगा में...

Lohardaga Vishva Adivasi Diwas 2026: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर लोहरदगा के स्थानीय नगर भवन में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया...