Jamtara: देह व्यापार का बड़ा खुलासा, पुलिस ने छापा मारकर तीन को किया गिरफ्तार

Jamtara: जिले में अनैतिक गतिविधियों पर नकेल कसने के अभियान को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर एक निजी आवास में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ कर पुलिस ने समाज को कलंकित करने वाले तीन लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Jamtara: देह व्यापार का खुलासा

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटांड़ रोड स्थित एक घर में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने रणनीति के तहत एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर उस मकान में भेजा। पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। मौके पर एक महिला और एक पुरुष को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया।

Jamtara: मामले में तीन गिरफ्तार

थाना प्रभारी राजेश मंडल ने सख्त लहजे में कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जामताड़ा पुलिस लगातार अभियान चलाकर ऐसे कुकृत्यों में लिप्त व्यक्तियों को बेनकाब करेगी और समाज को अपराधमुक्त बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्रवाई जारी रहेगी।

रक्सौल मैत्री पुल पर उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड...

मोतिहारी : भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल मैत्री पुल पर सीमा सुरक्षा बल (SSB) ने एक उज्बेकिस्तान की महिला को हिरासत में लिया, जो भारत...

Jharkhand Exam Special Trains: क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा...

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर रेलवे ने 18 से 20 जुलाई तक 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रांची,...

Ranchi Dengue Alert: 245 घरों की जांच में 29 में मिले...

रांची में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए घर-घर अभियान चलाया गया। 245 घरों की जांच में 29 घरों में डेंगू के...