Advertisment

15 राज्यों की पुलिस को थी जिसकी तलाश, वो आया गिरफ्त में

मोतिहारी : घोड़ासहन के बालान चौक से अंतराज्यीय शटरकटवा गिरोह के सरगना समीर साह उर्फ चेलवा औऱ सलमान साह उर्फ बैलवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों सगे भाई हैं और घोड़ासहन के रहने वाले हैं. दोनों पर करीब 15 राज्यों में 50 से अधिक आपराधिक (शटर काट चोरी) मामले दर्ज हैं. अपराधियों के पास से तीन किलो चरस, एक आपाची बाइक और दो सेलफोन बरामद हुआ हैं.

एसपी नवीनचंद्र झा ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि चेलवा और बैलवा के नेपाल से चरस लेकर ढाका की तरफ आने की गुप्त सूचना मिली थी. दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम का गठन किया गया. घोड़ासहन के बालान चौक पर पुलिस ने वाहन जांच शुरू की. इस दौरान दोनों बदमाश पकड़े गये. एसपी ने बताया कि एक सप्ताह पहले दोनों बदमाशों ने नागपुर के एक बड़े शोरूम का शटर का लाखों के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की चोरी की थी, जहां सीसीटीवी फुटेज में दोनों की तस्वीर कैद हो गयी थी. नागपुर पुलिस ने घटना की सूचना देते हुए दोनों की तस्वीर भेजी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने जाल बिछाना शुरू कर दिया. शनिवार को दोनों के नेपाल से आने की सूचना के बाद पुलिस ने बालान चौक पर वाहन जांच अभियान चला कर उन्हें गिरफ्तार किया.

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : सुबह से मतदान जारी, कई दिग्गजों ने...

पटना : बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज यानी 30 जुलाई को सुबह सात बजे से उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। कई दिग्गजों...

Ramayana Trailer Review: भव्य विजुअल्स, दमदार रावण और शानदार VFX, क्या...

Ramayana Trailer Review: नितेश तिवारी की रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में। यश के रावण, रणबीर कपूर के श्रीराम, साई पल्लवी की...

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...