मुंगेरः पुलिस मुख्यालय ने थानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जरुरत की सामग्रियों की खरीद के लिए वित्तीय शक्ति प्रदान करते हुए अग्रिम निकासी की अनुमति प्रदान कर दी है। पहले थानों को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए महीनों इंतजार करना पड़ता था। जिसके कारण कई मूलभूत सुविधायें भी पुलिसकर्मियों और थाने आने वाले पीड़ितों को मुहैया नहीं हो पाती थी। लेकिन अब थानों को पैसों के अभाव में इन मुश्किलों को सामना नहीं करना पड़ेगा। सभी थानों को जरूरत की सामग्रियों की खरीद के लिए अग्रिम निकासी का वित्तीय शक्ति प्रदान किया गया है।अपर पुलिस महानिदेशक ( बजट, अपील एवं कल्याण) ने सभी एसपी को इस आदेश से अवगत करा दिया है।
अपर पुलिस महानिदेशक ने अपने पत्र में कहा कि राज्य के सभी 44 पुलिस जिलों के थानों में रोजमर्रा के निष्पादन में पेश आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा थानों को आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनायी गई है और आत्मनिर्भर मद्द से खरीदारी करने का निर्देश दिया गया है। अगर थानों में बल्व, स्विच, तार, होल्ड, बोर्ड का क्रय तथा बिजली वायरिंग, पंखा खराब होता है तो अब उसकी खरीद में कोई कानूनी वाधा नहीं होगी।
रिपोर्टःअख्तर खान


















