डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मी हुये रवाना, आयुक्त ने गया कॉलेज पहुँच कर किया निरीक्षण

डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मी हुये रवाना, आयुक्त ने गया कॉलेज पहुँच कर किया निरीक्षण

गयाजी: शहर के गया कॉलेज एवं अन्य डिस्पैच सेंटरों से मतदान कर्मियों को चुनाव के लिए रवाना किया गया। इस दौरान गया कॉलेज सहित अन्य जगहों पर काफी गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। मतदान कर्मी जरूरत की चीजों के साथ मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। इस दौरान गया कॉलेज में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, साथ ही सुरक्षा कर्मियों की भी रवानगी की गई।

DIARCH Group 22Scope News

वीडियो देखे

इस मौके पर गया कॉलेज से रवाना होने वाले मतदान कर्मियों ने बताया कि इस बार व्यवस्था काफी अच्छी की गई है। कहीं कोई परेशानी नहीं है। थोड़ी दूर पैदल चलना पड़ रहा है, जिसके बाद वाहन की व्यवस्था की गई है, इससे थोड़ी परेशानी हो रही है, हालांकि मतदान कराने को लेकर हमलोग काफी उत्सुक हैं। पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जाने में डर लगता था, लेकिन इस बार सुरक्षा के कड़े प्रबंध है। कहीं कोई परेशानी नहीं है। हमलोग भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने को लेकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो रहे हैं।

ये भी पढ़े : डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मी रवाना, निरीक्षण को पहुँची जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...

Madhubani Diamond Seizure: मधुबनी में SSB की बड़ी कार्रवाई! ट्रॉली बैग...

Madhubani Diamond Seizure, मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवानों ने जांच के दौरान 163 हीरे...

Rupi Soren Condolence: मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने नेमरा पहुंचे...

Rupi Soren Condolence: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके पैतृक गांव नेमरा स्थित...