Advertisment

झारखंड में तापमान में गिरावट की संभावना, अप्रैल-मई में पड़ेगी भीषण गर्मी

रांची: झारखंड में अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नौ और 10 मार्च को बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

राज्य में गर्मी का असर मध्य मार्च से दिखने लगेगा, जबकि अप्रैल-मई में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। मंगलवार को राज्य में सबसे अधिकतम तापमान सरायकेला में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक और पिछले 24 घंटे में 0.7 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2017 में रांची का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसी तरह, 2012 से 2021 तक मार्च माह में कई बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

फिलहाल राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। राज्य में सबसे कम तापमान चतरा में 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है।

Domchanch CO Corruption Protest: कोडरमा के डोमचांच में भ्रष्टाचार के आरोपों...

Domchanch CO Corruption Protest: डोमचांच अंचल में ज़मीन के रिकॉर्ड (जमाबंदी) और ज़मीन से जुड़े मामलों में कथित गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के विरोध में स्थानीय...

Jamua Block SIR Inspection: आयुक्त विजय कुमार गुप्ता का जमुआ प्रखंड...

Jamua Block SIR Inspection: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: रिसर्च से लेकर कविता तक, GGSESTC के...

GGSESTC Bokaro Foundation Day: चास स्थित इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज, गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) का 16वां स्थापना दिवस सोमवार को उत्साह,...