राष्ट्रपति 20 अक्टूबर को आएंगी गया, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

गया : देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 अक्टूबर को गया आ रही हैं। वे सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आ रही हैं। इसको लेकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जी रही है। सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में 103 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक राष्ट्रपति के हाथों दिया जाएगा। हालांकि कुल 1142 छात्र-छात्राओं को डिग्री देना है। वर्ष 2016 से लेकर 2020 तक विभिन्न विषयों में पास होने वाले छात्रों को यह डिग्री दी जाएगी। इसकी जानकारी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया।

उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को पंचानपुर स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथ बिहार में तीसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया गया है। वह गया एयरपोर्ट पर विशेष विमान से आएंगी और गया एयरपोर्ट से रोड सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचेगी। इसको लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन और जिला प्रशासन की तैयारी में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पहली बार राष्ट्रपति आ रही है इसको लेकर हमलोग एक उत्सव के रूप में मना रहे हैं।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Brown Sugar Smuggling Chatra: चतरा में ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन!...

Brown Sugar Smuggling Chatra: ड्रग तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में चतरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन अंतर-राज्यीय तस्करों...

Emerald Smuggling Jamshedpur: बहरागोड़ा में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन! करोड़ों का...

Emerald Smuggling Jamshedpur: कीमती पत्थरों की कथित तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...