प्रधानमंत्री मजदूरी हेतु जाने के लिए ट्रेन देते हैं लेकिन…, कैमूर में प्रशांत किशोर ने…

कैमूर: जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर गुरुवार को बिहार बदलाव यात्रा के तहत भभुआ के पटेल कॉलेज मैदान पहुंचे। यहां  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों पर लाठियां बरसाई है, जिसको लेकर इस बार जनता वोट पर चोट मारेगी। बिहार में अभी जो व्यवस्था है वह लोक तंत्र नहीं, लाठी तंत्र है।

इस व्यवस्था के खिलाफ जो जाएगा, वह लाठी खायेगा, क्योंकि जिस तरह पटना में बिहार सरकार नीतीश कुमार शिक्षकों छात्रों सरपंच, रसोइयों, आशा और महिलाओं पर लाठी बरसा रहे हैं, पिछले 3 साल में 80 से ज्यादा वर्ग के लोगों पर इस सरकार ने लाठियां बरसाई है। वह तो जन सुराज का आंदोलन है जो पटना में लाठियां चलना कम हो गया है, जिसका जवाब इस बार जनता वोट पर चोट मारकर देगी और नीतीश कुमार का हमेशा के लिए सफाया कर दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में पलायन बहुत बड़ा दर्द है।

हरियाणा में बिहार के किशनगंज के एक 15 साल के बच्चे को डेढ़ माह तक बंधक बनाकर रखा गया और उससे जबरन गुलामों की तरह काम कराया गया। बच्चे का हाथ जब घास काटते हुए कट गया तो उसे भगा दिया गया, जिसके बाद बच्चा वहां से पैदल चल कर घर आया। मैं कहना चाहता हूं कि एक तरफ भाजपा बिहार में लोगों से वोट मांगती है और दूसरी तरफ बिहार की जनता के साथ ऐसा व्यवहार करती है, क्योंकि हरियाणा में भाजपा की सरकार है लेकिन यह सब देखने के बाद भी भाजपा की सरकार कुछ नहीं बोल रही है।

प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी बिहार आए लेकिन बिहार की जनता का 2 चार सौ करोड़ रूपए का खर्च कराए और बिहार की जनता के पैसा पर ही जनसभा और रैली किए, और कह गए कि बिहार के मजदूरों के लिए एक ट्रेन चालू कराएंगे ताकि यहां के युवा गुजरात में जाकर मजदूरी करें। प्रदानमंत्री ने ये नहीं कहा कि बिहार को फैक्ट्री कब देंगे, पलायन कब खत्म करेंगे। बिहार की जनता मांग कर रही है कि हमें बस या ट्रेन नहीं चाहिए हमे विकास चाहिए, रोजगार और सभी सुविधाएं चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  परेशान करने वाली सरकार को जनता सिखाएगी सबक, रोहतास में मुकेश सहनी ने कहा…

कैमूर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

जनगणना 2027 को लेकर Ramgarh प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जनता से...

Ramgarh: Ramgarh जिले के उपयुक्त ऋतुराज के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनगणना 2027 को लेकर उपायुक्त ने कहा कि पहले चरण के पहले जनगणना...

शिक्षक समस्याओं को लेकर सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का आक्रोश...

सारण : सारण जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं शिक्षकों की समस्याओं को लेकर आज दोपहर एक...

बिहारी अस्मिता पर हमले व रोशनी को न्याय की मांग को...

पटना : दिल्ली में बिहार के युवा पांडव कुमार की दिल्ली पुलिस के द्वारा गोली मारकर की गई हत्या तथा राजधानी पटना में 10...

ICSE-ISC बोर्ड का रिजल्ट जारी, झारखंड में लड़कियों ने मारी बाजी

Jharkhand: CISCE ने ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और DigiLocker पर नतीजे देख सकते...

Ranchi में झमाझम बारिश, तेज आंधी-तूफान के साथ गिरे ओले!

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में बीते कई दिनों से गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा था। हालांकि बीते कल से बारिश...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img