जनता RJD का खेल समझ चुकी है, विधानसभा चुनाव में…., उमेश कुशवाहा ने कहा…

पटना: पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना शहाब ने आज राबड़ी आवास में लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। मुलाकात के बाद बाद अब बिहार की राजनीतिक जगत में हलचल मच गई है और लोगों ने आशंका जताना शुरू कर दिया है कि हीना शहाब एक बार फिर राजद का लालटेन थाम सकती हैं। हीना शहाब के लालू-तेजस्वी से मुलाकात पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने लालू तेजस्वी पर जम कर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि लालू यादव का राजनीतिक पारी खत्म हो चुकी है और तेजस्वी को जनता ने स्वीकार ही नहीं किया है। हीना शहाब लालू-तेजस्वी से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की होंगी और व्यक्तिगत बातें हुई होंगी। लोगों को लालू-राबड़ी शासन काल याद है। लोग 2005 से पहले अपने घरों से नहीं निकलते थे। वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी के जो युवराज हैं वह केवल वोट की राजनीति करते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने 250 से अधिक जनसभाएं की और परिणाम में मात्र चार सीट पर सिमट गए।

जनता राजद का खेल समझ चुकी है और इसका खेल समाप्त हो गया है। बिहार में केवल एक ही नेता हैं और वह हैं नीतीश कुमार। 2025 में एक बार फिर से नीतीश कुमार को जनता चुनेगी और तेजस्वी यादव को घर में बैठने का जनादेश देगी। वहीं बांग्लादेश की स्थिति पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि बांग्लादेश का हालत चिंताजनक है। केंद्र सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है। केंद्र सरकार पुरे मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है।

वहीं प्रशांत किशोर के नीतीश कुमार के खिलाफ दिए एक बयान पर पलटवार करते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि उनके ऊपर कुछ भी बोलना उचित नहीं है, वह अपना एजेंसी चलाते हैं चलाते रहें। राज्य में गिरते कानून व्यवस्था और सीतामढ़ी में जदयू प्रखंड अध्यक्ष के हत्या मामले में उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारे प्रखंड अध्यक्ष की हत्या दुखद है।जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है पुलिस प्रशासन उसे बख्शेगी नहीं, सख्त कार्रवाई करते हुए जल्दी ही गिरफ्तार कर लेगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-        JDU का मुस्लिम विरोधी चेहरा आ गया सामने, राजद ने….

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

RJD RJD RJD RJD

RJD

Highlights

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img