Advertisment

झोलाछाप डॉक्टर ने करवाया गर्भपात, इंजेक्शन देते ही चली गई महिला की जान

नवादा: जिले के हिसुआ डीह वार्ड 17 स्थित एक अवैध नर्सिंग होम में एक अप्रशिक्षित नर्स ने 5 माह की गर्भवती महिला की जान ले ली। बताया जाता है कि चांदनी क्लीनिक के नाम से अवैध नर्सिंग होम संचालन करने वाली अप्रशिक्षित नर्स फूलन देवी और झोलाछाप डॉक्टर परमानंद शर्मा ने गर्भपात के लिए गर्भवती महिला को भर्ती किया था।

परिजनों ने बताया कि मृतका संगीता देवी (पति विजय राजवंशी) 5 माह का गर्भपात कराने गई थी। गर्भपात के लिए नर्स ने महिला से 10 हजार रुपये लिए और कई तरह का इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन देते ही मृतिका की तबीयत बिगड़ने लगी।

मामला बिड़ता देख कर चिकित्सक और नर्स ने महिला को एक टेंपो पर लादकर हटाने का प्रयास किया, तभी महिला की मौत हो गयी। मौके मिलते ही चिकित्सक क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि नर्स और डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मृतका के तीनों बच्चे फूट- फूटकर रो रहे थे ।

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच हंगामे को शान्त कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त नर्सिंग होम में वर्षों से अवैध तरीके से डिलीवरी और गर्भपात कराया जा रहा है।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

JPSC Irregularities CID Action: OMR जांच से खुलेगा JPSC कथित अनियमितता...

JPSC Irregularities CID Action: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में जांच...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25: झारखंड के तीन कलाकारों को मिला...

Sangeet Natak Akademi Awards 2024-25, नई दिल्ली: विज्ञान भवन में आयोजित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार समारोह में झारखंड के तीन कलाकारों को सम्मानित किया...

Independence Day 2026 Ranchi: 15 अगस्त से पहले रांची में फाइनल...

Independence Day 2026 Ranchi: राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस 2026 के आधिकारिक समारोह के लिए फुल-ड्रेस रिहर्सल की गई।...