बिहार में बैठकों का दौर जारी, भाजपा को है फैसले का इंतजार

Patna– बिहारी में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायक और सांसदों की बैठक शुरु हो चुकी है. जदयू की इस बैठक में पार्टी के सभी बड़े नेता और सांसद- विधायक मौजूद हैं. अब तक किसी प्रकार का अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, मीडिया कर्मियों सहित पूरा बिहार दम साध कर इस बैठक में लिए गये निर्णयों का इंतजार कर रहा है.

राबड़ी आवास पर जारी है महागठबंधन की बैठक

इस बीच राबड़ी आवास पर महागठबंधन की बैठक शुरु हो चुकी है. राजद, भाकपा माले, सीपीआई एमएल और कांग्रेस के विधायक बैठक में मौजूद हैं. सूत्रों के अनुसार इस बैठक में अब तक यह राय बनी है कि तेजस्वी यादव का जो भी फैसला होगा, उसका पालन महागठबंधन की ओर से किया जाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिना शर्त समर्थन भी दिया जा सकता है. सारे विधायक एक स्वर से तेजस्वी यादव के निर्णय के साथ हैं.    

आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद बदली बिहार की राजनीति

यहां बतला दें कि आरसीपी सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज है. जदयू ने आरसीपी सिंह सत्ता में रहते हुए अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है, आरोप यह भी है कि भाजपा आरसीपी सिंह को आगे कर जदयू को दो भाड़ करने की साजिश रच रही थी. यह साजिश कई महीनों से चल रही थी. माना जा रहा है कि जदयू को इस साजिश की जानकारी लगते ही और इससे निपटने की तैयारियों की जाने लगी थी. यही कारण है कि जदयू ने एक प्रकार से आरसीपी सिंह को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया.

भाजपा कोटे के मंत्रियों का इस्तीफा तैयार

इस बीच खबर यह भी आ रही है कि भाजपा के कोटे के सभी 16 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा तैयार कर लिया है, किसी भी वक्त वह अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री को सौंप सकते हैं.

यहां बता दें कि मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायक और सांसदों जारी है. इस बैठक में जदयू के सभी विधायक और सांसद मौजूद हैं, बैठक के फैसलों की जानकारी अब तक मीडियाकर्मियों को नहीं दी गयी है, लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री के द्वारा  राज्यपाल मिलने की समय की मांग करना  बैठक में लिए गये निर्णयों की ओर इशारा करता है. इधर राबड़ी आवास पर महागठबंधन की बैठक भी जारी है. इस बैठक में राजद, भाकपा माले, सीपीआई एमएल और कांग्रेस के सभी विधायक बैठक में मौजूद हैं.

किसी भी फैसले की लिए तेजस्वी अधिकृत

सूत्रों के अनुसार अब तक नेता विपक्ष रहे तेजस्वी यादव को किसी भी फैसले के लिए अधिकृत किया गया है, यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बगैर किसी शर्त समर्थन भी हो सकता है. सारे विधायक एक स्वर से तेजस्वी यादव के द्वारा लिये जा रहे निर्णय के साथ खड़े हैं. इस बीच खबर यह भी आई है कि तेजस्वी यादव की ओर से गृह मंत्रालय और विधान सभा अध्यक्ष के पद की मांग की गयी है.

.    

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

Saffrn

Trending News

बिहार MLC चुनाव : JDU के बाद BJP ने जारी की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने...

बिहार MLC चुनाव : JDU ने जारी की अपने उम्मीदवार की...

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के...

मुख्यमंत्री ने कहा- लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति की लड़ाई...

पटना : संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर आज गांधी मैदान के दक्षिण-पश्चिम छोर पर स्थापित महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के...

बक्सर में नए ROB पर संकट, इटाढ़ी पुल का हिस्सा टूटा,...

बक्सर : बक्सर में हाल ही में शुरू हुए इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत...

हथियार के साथ फोटो व Video पोस्ट कर इलाके में दहशत...

गयाजी : सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो और वीडियो पोस्ट कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले तीन युवकों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img