Advertisment

बिस्कुट चोरी करने की सजा, दुकानदार ने नाबालिग को रस्सी से बांधकर पीटा

नवादा : वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चांदीपुर सौर में बिस्कुट चोरी के आरोप में नाबालिग को उल्टा लटका कर दबंगों के द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है. इस घटना की चर्चा इलाके में जोर शोर से की जा रही है. बताया जाता है कि सदन रावत के नाबालिग पुत्र को बिस्कुट चोरी के आरोप में दुकानदार विपिन सिंह ने पकड़ लिया. इसके बाद उसकी पिटाई करते हुए अपने घर लेकर आए और उल्टा लटका कर पिटाई की.

विपिन सिंह ने आरोप लगाया की नाबालिग ने बिस्कुट की चोरी की गई है. इस मामला पर जब वारसलीगंज थाना प्रभारी से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिली है. मामले की जांच की जा रही है. वहीँ बच्चे की मां ने बताया कि पिटाई कर रहे विपिन सिंह ने 40 हजार रूपये की मांग की, नहीं देने पर बेटा की पिटाई कर रहे हैं. हालांकि जब इस मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस नाबालिग को छुड़ाकर ले गयी. जबकि पिटाई करनेवाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया. बच्चे के परिजन घटना को लेकर काफी परेशान हैं.

रिपोर्ट : अनिल

नाबालिग को 8 घंटे थाने में बैठाना पॉस्को एक्ट का उल्लंघन- गंगोत्री कुजूर

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...