इलेक्ट्रिक शोरूम में आगजनी, 50 लाख का नुकसान, शोरूम मालिक ने साजिश का जताया संदेह 

Aurangabad: जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित एक इलेक्ट्रिक शोरूम में शुक्रवार देर शाम भीषण आग लग गई। यह आग ओमकार इंटरप्राइजेज नामक शोरूम में लगी, जिससे पूरी दुकान जलकर खाक हो गई। शोरूम मालिक अशोक कुमार सिंह ने इस घटना को साजिश बताते हुए नगर थाना में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

स्कूटी विवाद से बढ़ा मामला, दी थी जलाने की धमकी

अशोक कुमार सिह ने बताया कि 31 मार्च 2025 को इस्लाम टोली निवासी विष्णु शरण ने उनके शोरुम से एक ई-स्कूटी खरीदी थी। बाद में स्कूटी में तकनीकी खराबी आने पर 27 जून को उसकी मरम्मत कर लौटाई गई। इसके बाद विष्णु शरण के परिजन प्रेम कुमार शोरूम पहुंचे और वहां बिना किसी कारणवश मारपीट शुरू कर दी।  इस हमले में अशोक कुमार सिंह की दाहिने हाथ की एक अंगुली टूट गई। पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और कहा कि मैं सायको हूं, पता कर लेना। उसी समय शोरूम जलाने की धमकी भी दी गई थी।

आगजनी की घटना और भारी नुकसान

शुक्रवार शाम जब अशोक कुमार सिंह शोरूम बंद कर घर गए, तो कुछ ही देर में मकान मालिक ने उन्हें फोन कर आग लगने की सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो शोरूम जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था। आग में शोरूम की सात ई-रिक्शा, 36 ई-स्कूटी, स्पेयर पार्ट्स, बच्चों की जीप और मोटरसाइकिल जलकर नष्ट हो गए। कुल अनुमानित नुकसान 50 लाख रुपये बताया गया है।

इलेक्ट्रिक शोरूम आग: जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अशोक कुमार सिंह ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्टः रूपेश

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img