पटना में पहली बार हो रहा Air Show, गंगा पथ पर पैराशूट से करतब दिखा रहे हैं जवान

पटना : बिहार की राजधानी पटना में पहली बार एयर शो का आयोजन हुआ है। पटना के गंगा पथ पर आज यानी 22 अप्रैल को एयर शो किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना के जवान अभी पैराशूट से करतब करते दिखाई दे रहे हैं। विमानों के हैरतअंगेज करतब के साथ पैरा ग्लाइडिंग का भी रोमांच दिखेगा। पटना के सभ्यता द्वार के ठीक सामने नौ सूर्य किरण विमान एक साथ करतब दिखाएंगे और आज बच्चों के साथ आम लोग सेना का करतब देख सकेंगे। बता दें कि बड़ी संख्या में बच्चे और लोग एयर शो देखने के लिए गंगा पथ पर पहुंचे हुए हैं। वहीं इस खास कार्यक्रम में 23 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार भी पहुंचेंगे।

Goal 2 22Scope News

9 हॉक-132 विमान लेंगे हिस्सा

नौ हॉक-132 विमानों से लैस सूर्यकिरण टीम आकाश में सटीक और रोमांचकारी प्रदर्शन करेगी। टीम में कुल 14 प्रशिक्षित पायलट शामिल हैं। टीम का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अजय दासरथी कर रहे हैं और डिप्टी लीडर ग्रुप कैप्टन सिद्धेश कार्तिक हैं। सूर्यकिरण टीम अपने अनुशासन, सटीकता और टीमवर्क के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है।

Air Force 1 1 22Scope News

यह भी देखें :

Air Show के जरिए 23 अप्रैल को मनाया जाएगा वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव

स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के उपलक्ष में बिहार सरकार के द्वारा राजधानी पटना के जेपी पथ पर 23 अप्रैल को एयर शो होने जा रहा है। ठीक इससे पहले भारतीय वायु सेवा के द्वारा आज इस पूरे कार्यक्रम का रिहर्सल किया गया। जिसमें भारतीय वायु सेना के नौ लड़ाकू विमान ने जेपी गंगा पथ पर 1500 फीट की ऊंचाई पर अपना हैरतअंगेज करतब दिखाया। सूर्य किरण एरोबेटिक टीम ने भी आसमान में अपना दमखम दिखाया।

IAF 22Scope News

वायुसेना की पैराग्लाइडिंग टीम ने कुंवर सिंह की तस्वीर लहराते हुए दिखाये करतब

इससे पहले वायुसेना के पैराग्लाइडिंग टीम ने आसमान में बाबू वीर कुंवर सिंह की तस्वीर को लहराते हुए करतब दिखाए। एयर शो को देखते हुए जेपी गंगा पथ के इलाके को तीन घंटे के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया। 22 अप्रैल यानी आज इसकी रिहर्सल हुई। 23 अप्रैल को शौर्य दिवस के दिन भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम पांच तरीके से उड़ान भरेगी और आकाश में करतब दिखाएगी।

IAF 1 22Scope News

सूर्यकिरण टीम देगी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

इस खास आयोजन के तहत भारतीय वायुसेना की नौ सदस्यीय सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम हॉक-132 जेट विमानों के साथ पटना के आसमान में शानदार हवाई करतब पेश करेगी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और फ्लाईपास्ट से होगी, जिसके बाद टीम 1857 की क्रांति के नायक बाबू वीर कुंवर सिंह को को आकाशीय सलामी के माध्यम से श्रद्धांजलि देगी। यह आयोजन राष्ट्रभक्ति और शौर्य का प्रतीक बनेगा।

यह भी पढ़े : आसमान में गूंजेगा हिंदुस्तान का गर्व, पटना में पहली बार आकाश आज में चमक बिखेरेगी ‘सूर्य किरण’ टीम

महीप राज और विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Farmer Registry Bihar: किसानों को मिलेगी Digital Identity, विजय सिन्हा ने...

 बिहार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत हो गई है। कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि इससे किसानों को डिजिटल पहचान और योजनाओं...

Ration Home Delivery Bihar: 80 साल से अधिक बुजुर्गों को घर...

बिहार सरकार 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को घर तक राशन पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। मंत्री अशोक चौधरी ने पायलट...

Private School Rules Bihar: फीस मनमानी पर सरकार सख्त, CM सम्राट...

 बिहार में निजी स्कूलों की फीस मनमानी पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुल्क पारदर्शिता, यूनिफॉर्म और किताब खरीद में अभिभावकों को बड़ी...

PNG Connection Bihar: कॉलोनी और अपार्टमेंट में Pipe Natural Gas कनेक्शन...

 बिहार में पाइप्ड नेचुरल गैस कनेक्शन विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समीक्षा बैठक की। कॉलोनी और अपार्टमेंट में PNG सुविधा तेज करने...

Investiture Ceremony 2026: मांडर के DAV Public School में छात्र परिषद...

मांडर स्थित दयानन्द आर्य विद्या पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित हुई। छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ। Investiture Ceremony 2026...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img