बाढ़ : स्टाफ ही निकला मास्टरमांइड – बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत शिवम् अपहरणकांड में बड़ी खुलासा एएसपी भारत सोनी ने किया। एएसपी ने बताया कि शिवम के पिता सुनील कुमार के आभूषण दूकान पर काम करने वाला स्टाफ रोहित कुमार मास्टरमाइंड निकला। पुलिस ने अपहरणकर्ता रोहित के साथ उसके चचेरे भाई नीतीश को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 20 लाख रुपए फिरौती मांगने की बात कही। अपहरण में इस्तमाल ऑटो और स्विफ्ट गाड़ी बरामद हो गई है। बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


