सहनी गंगा की लहरों के बीच क्रूज में बैठकर की पार्टी की बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

भगालपुर : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में आज भगालपुर में गंगा की लहरों के बीच क्रूज यात्रा के साथ पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने पार्टी की बैठक की। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के अध्यक्ष और कमिटी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में सहनी ने पार्टी के पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को अभी से ही आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। बैठक की टेबल पर दो कतला मछली भी रखा गया था। बैठक शुरू होने के पहले ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से चर्चित सहनी ने कहा कि मेरे साथ मछली देख कर कई लोग परेशान हो जाते हैं। मेरा कर्म और धर्म मछली बेचना, मछली मारना और मछली खाना है। मैं मछुआरा का बेटा हूं।

बैठक में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भले पार्टी ने सीट नहीं जीती हो लेकिन वीआईपी का ही नहीं बल्कि महागठबंधन के वोट शेयर बढ़ा है, जो आने वाले चुनाव के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई अभी भी निषाद आरक्षण की है। जब तक बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में निषादों को आरक्षण नहीं मिल जाता उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज देश और बिहार की सरकार वर्तमान की सरकार से ऊब गए है, इसका साफ संकेत लोकसभा चुनाव परिणाम ने दे दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हम अच्छा परिणाम भी देंगे।

यह भी पढ़े : सहनी ने चुनाव को लेकर मतदाताओं, कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद, जताया आभार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jharia Rehabilitation: झरिया के अग्निप्रभावित इलाकों से कब होगा विस्थापन? PM...

Jharia Rehabilitation: प्रधानमंत्री के सलाहकार तरुण कपूर ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को धनबाद समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के...

FJCCI Election 2026: कौन-कौन उतरा मैदान में? जानिए FJCCI चुनाव की...

FJCCI Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को पूरी...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...