गंगा की लहरों का लुफ्त उठाएंगे पर्यटक, राजधानीवासियों को ‘गंगा विहार क्रूज’ की सौगात

पटना : गंगा नदी पर पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने ‘गंगा विहार क्रूज’ सेवा को नए स्वरूप में शुरू किया है। राजधानी के गांधी घाट से संचालित होने वाली इस सेवा की जिम्मेदारी अब लेनिन क्रूज कंपनी को सौपी गई है। क्रूज का शुभारंभ सात जून रविवार की शाम से किया गया है। पर्यटकों के लिए सोमवार से इसका संचालन शुरू किया गया है। नए प्रबंधन के तहत क्रूज को आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक इंटीरियर से सुसज्जित किया गया है, जिससे पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

Health Department Add 4 22Scope News

2 मंजिला इस क्रूज में एक साथ 65 पर्यटक यात्रा कर सकेंगे

आपको बता दें कि दो मंजिला इस क्रूज में एक साथ 65 पर्यटक यात्रा कर सकेंगे। इसके निचले तल पर वातानुकूलित डाइनिंग एरिया बनाया गया है, जबकि उपरी ताल पर खुला स्काई डेक और डांस फ्लोर की व्यवस्था की गई है। गंगा के बीचो-बीच बहती ठंढी हवाओं के मध्य संगीत और मनोरंजन की सुविधाएं पर्यटकों को विशेष आकर्षण प्रदान करेंगी। पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि यह सेवा पटना में नदी पर्यटन को नई पहचान देगी।

Ganga Vihar Cruise 1 1 22Scope News

हर शनिवार और रविवार को होगा परिचालन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में गंगा विहार क्रूज का संचालन प्रत्येक शनिवार और रविवार को किया जाएगा। प्रति व्यक्ति 899 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसमें हाइ टी और स्नैक्स शामिल रहेंगे। क्रूज का सफर गांधी घाट से शुरू होकर गाय घाट तक जायेगा फिर वापस गांधी घाट लौट आयेगा। क्रूज पर पर्यटकों के लिए विशेष गाइड की व्यवस्था की गई है, जो उन्हें पटना की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से रु-ब-रु कराएंगे। इस दौरान पर्यटकों को गंगा आरती, दर्शनीय स्थलों का दीदार, रिकॉर्डेड संगीत का लुफ्त समेत कई रोचक जानकारियां भी दी जाएगी। अभी गर्मी को देखते हुए क्रूज पर बोडिंग का समय शाम पांच बजे निर्धारित किया गया है। यह यात्रा शाम पांच बजे से शुरू होगी और 6:30 बजे समाप्त होगी।

Ganga Vihar Cruise 2 22Scope News

विशेष पैकेज भी उपलब्ध

निगम के मिली जानकारी के अनुसार, समूहों और निजी आयोजनों के लिए भी विशेष पैकेज उपलब्ध है। प्रति घंटे का पैकेज 22 हजार 500 रुपए निर्धारित किया गया है, जिसमे क्रूज किराया, सेफ्टी क्रू शुल्क और जीएसटी शामिल है। जबकि तीन घंटे के विशेष पैकेज में न्यूनतम 20, 40 और 60 पर्यटकों के समूह के लिए क्रमशः 3200, 2945 और 2550 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क रखा गया है। इन पैकेजों में नाश्ता, पानी, हाइ टी और भोजन की सुविधा भी शामिल है। बिहार के डीपीआईआईटी (डिपार्टमेंटल फॉर प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड) से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप कंपनियों को मीटिंग के लिए क्रूज पर मुफ्त स्थान दिया जाएगा, जहां वे छह लोगों के साथ साल में दो बार मीटिंग कर सकेंगे।

Ganga Vihar Cruise 3 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना Zoo में तपती धूप से जानवरों को राहत के लिए लगे AC-कूलर, खानपान भी बदला

Saffrn

Trending News

IRCTC Scam Case: लालू परिवार को फिलहाल राहत, कोर्ट का फैसला...

IRCTC Scam Case: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को IRCTC होटल टेंडर और उससे जुड़े कथित मनी...

पटना Zoo में तपती धूप से जानवरों को राहत के लिए...

पटना : भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान से जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं पटना जू में वन्यजीवों को राहत देने के लिए...

मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा- विकसित बिहार के निर्माण में अब...

पटना : सूचना प्रावैधिकी विभाग बिहार द्वारा विश्वभर में रह रहे बिहार मूल के लोगों को राज्य के विकास, नवाचार, निवेश एवं तकनीकी प्रगति...

संजय सरावगी ने कहा- 12 वर्षों में बदली भारत की तस्वीर...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण...

ISTE BNY नॉलेज इनहेंसमेंट प्रोग्राम 2026 का सफल आयोजन, देशभर के...

New Delhi: नई दिल्ली स्थित Indian Society for Technical Education (आईएसटीई) द्वारा प्रायोजित ‘ISTE BNY Knowledge Enhancement Program 2026’ के अंतर्गत आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img