पांच दिन पहले Coaching पढ़ने गई छात्रा अब तक नहीं लौटी घर, मां ने दर्ज कराया अपहरण का मामला

औरंगाबाद: औरंगाबाद में पांच दिन पहले कोचिंग पढ़ने गई एक नाबालिग छात्रा अब तक घर नहीं लौटी है और न ही उसका कोई सुराग मिला है। मामला गोह थाना क्षेत्र की है जहां छात्रा के परिजनों ने गोह थाना में अपने ही गांव के लोगों को आरोपी बना कर अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। छात्रा की मां ने बताया कि पांच महीना पूर्व पति की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी जिसके बाद एक मात्र बेटी ही जीने का सहारा थी।

पति के जाने के बाद से आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी, बकरी पालन कर बेटी को पढ़ा रही थी। वह 9 जुलाई को हर रोज की तरह कोचिंग पढ़ने घर से गई और फिर वापस नहीं आई। उसका काफी खोजबीन किया लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। छात्रा की मां ने गोह थाना में मामला दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Motihari के चंपारण तटबंध में जलरिसाव, लोगों में दहशत

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Coaching Coaching

Coaching

Patna Food Safety Raid: आकाश स्वीट्स से 2,060 किलो मिठाई जब्त,...

Patna Food Safety Raid: त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार के खाद्य संरक्षा...

PMCH Patna Triage Facility: PMCH में 47 बेड की ट्रायज सुविधा...

PMCH Patna Triage Facility: बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में इमरजेंसी सेवाओं के विस्तार की तैयारी की गई...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: राजगीर में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी...

India New Zealand Rugby Series Rajgir: बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड की अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ।...