उफनाई नेपाल की पहाड़ी नदी ने भारतीय प्रभाग के कुनौली में मचायी तबाही

सुपौल : नेपाल प्रभाग में भारी बारिश से कोसी सहित अन्य सहायक नदियां उफान पर है। इसी कड़ी में नेपाल के पहाड़ी क्षेत्र से बहकर आने वाली खारों नदी जो भारतीय प्रभाग में सुपौल जिले के कुनौली इलाके के पास से होकर गुजरती है। इस खारों नदी का पानी निर्मली प्रखंड क्षेत्र के कुनौली के इलाके को जलमग्न कर दिया है। आलम यह है कि उफनाई खारों नदी का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। खारों नदी का पानी कुनौली बाजार से लेकर आसपास के इलाके को जलमग्न कर दिया है। आलम यह है कि खेत खलिहान से लेकर लोगों के घर तक पानी फैल गया है।

बताया जाता है कि खारों नदी का पानी कुनौली के वार्ड एक से लेकर वार्ड नौ तक फैल गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई और लोग आक्रोशित हो गए हैं। आक्रोशित लोगों ने इस बात को लेकर कुनौली बाजार के सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है। लोगों का मांग है कि सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बांध की जरूरत है। हर वर्ष खारों नदी इस इलाके में तबाही मचाता रहा है। लोगों ने कहा कि जब तक सुरक्षा बांध नहीं बनेगा लोगों को हर साल इसका दंश झेलना पड़ेगा। इसी मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। हालांकि माैके पर पहुंची प्रशासन द्वारा समुचित आश्वासन के बाद सड़क जाम को हटाया गया।

यह भी पढ़े : सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Ganga Flood Control Commission Patna: पटना में ही रहेगा गंगा बाढ़...

Ganga Flood Control Commission Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय पटना में ही...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan: BFCL की पहल पर अयोध्या रवाना...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की पहल पर डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के 30 से...

Patna National Red Run 4.0: पटना में 3 नवंबर को होगा...

Patna National Red Run 4.0: बिहार में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय...