तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2025 का शुभारंभ, पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभांरभ

तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2025 का शुभारंभ, पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभांरभ

राजगीर :  तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव 2025 का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य रूप से किया गया। उद्घाटन बिहार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर नालंदा जिले के कई विधायक एवं जनप्रतिनिधि मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई।

rr 1 22Scope News

rr2 22Scope News

राजगीर ज्ञान, उपासना और तपस्या की ऐतिहासिक धरती

समारोह को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि राजगीर ज्ञान, उपासना और तपस्या की ऐतिहासिक धरती रही है। यहाँ सभी धर्मों के महान उपदेश दिए गए हैं, जिससे यह स्थल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बन गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने पर्यटन के क्षेत्र में देशभर में एक नई पहचान बनाई है। वर्तमान में बिहार पर्यटन के मामले में देश में दसवें स्थान पर है, लेकिन सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले पाँच वर्षों में बिहार को देश के शीर्ष पाँच पर्यटन राज्यों में शामिल किया जाए।

WhatsApp Image 2025 12 19 at 19.54.24 22Scope News

लगातार विकास से देश-विदेश से पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही

राजगीर में लगातार हो रहे विकास कार्यों के कारण देश-विदेश से पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राजगीर केवल एक नगरी नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। यह वही पावन भूमि है, जो महाभारत काल में जरासंध की राजधानी रही है।

ये भी पढ़े :  सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाए,लंबित कार्यों के शीघ्र  निपटाने का आदेश

मिथुन कुमार की रिपोर्ट

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...

Koderma Wife Murder Case: नेपाल भागने से पहले पकड़ा गया पति!...

Koderma Wife Murder Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत के बाद एक अहम जानकारी सामने आई है। एक...

Dhanbad China Market Theft: धनबाद के चाइना मार्केट में हो रही...

Dhanbad China Market Theft: हीरापुर के चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक्स की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। दुकान के मालिक और कर्मचारियों...