सामने आकर लड़ने का वक्त आ गया है, नया साल आंदोलन का वर्ष होगा-सुदेश महतो

रांची : एक ओर दो साल पूरा होने के मौके पर हेमंत सोरेन सरकार अपनी उपलब्धियों को गिनाने में लगी है, वहीं विपक्ष सरकार की पोल-पट्टी खोलने की कोशिशों में जुटा है. आजसू नेता सुदेश महतो ने हेमंत सोरेन पर जोरदार हमला बोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं.

उन्होने कहा कि अपने लोगों के साथ मिलकर सीधी लड़ाई लड़ने और जनता को उसका हक़ दिलाने का वक्त आ गया है. सुदेश महतो ने नए साल का संकल्प जाहिर करते हुए कहा कि अगला वर्ष आंदोलन का वर्ष होगा और हर उस मसले को उठाया जायेगा जो जनता से जुड़ी है. आजसू प्रमुख ने कहा कि हेमंत सरकार ने जनता को छलने का काम किया है. जनता के साथ जो विश्वासघात हुआ है उसका हिसाब लेने के लिए आम लोगों को तैयार करने का वक्त आ गया है.

सुदेश महतो ने कहा कि ग्राम सभा कमजोर पड़ रहा है. महात्मा गांधी ने जिस उदेश्य के साथ ग्राम पंचायत का सपना देखा था वो कमजोर पड़ रहा है. ग्राम सभा अब नाम का रह गया है इसलिए सत्ता में आम लोगों की भागीदारी नहीं हो पा रही है. आवास योजना पर सवाल उठाते हुए उन्होनें कहा कि सपना ये दिखाया गया था कि आवास में दो कमरे होंगे, शौचालय होंगे लेकिन ऐसा नहीं है. पीडीएस सिस्टम में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है. लाभ जिसको चाहिए उसको नहीं मिलता है. 35 किलो अनाज पर गरीबों का हक है लेकिन दो या तीन किलो से ज्यादा नही मिलता.

सुदेश महतो ने कोरोना को लेकर लेकर भी सरकार पर तीखे हमले किए हैं. उन्होने कहा कि 2 साल से कोविड का बहाना करके सरकार चल रही है. अब तो ऐसा लगता है कि कोविड भी सरकारी हो गया है, क्योंकि सरकारी लोगों को कोविड नहीं हो सकता है ,वो किसी भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है.

वेदान्ता को रोजगार देना होगा, नहीं तो होगा आंदोलन : ढुल्लू महतो

 Jharkhand Badminton Association : BARD की 10वीं AGM में बड़ा फैसला,...

BARD की 10वीं AGM में वार्षिक रिपोर्ट और ऑडिटेड लेखा-जोखा पारित हुआ। JBA के दिशा-निर्देश के बाद कार्यकारिणी समिति का चुनाव होगा। Jharkhand Badminton Association...

Ramphal Mandal Stamp Release: रामफल मंडल के सम्मान में भारत सरकार...

Ramphal Mandal Stamp Release: सीतामढ़ी की धरती पर अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीद रामफल मंडल की स्मृति...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज यादव का 57वां जनता...

Barhi MLA Janata Darbar: बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने रविवार को अपने आवास पर 57वें जनता दरबार का आयोजन किया। इसमें बरही विधानसभा...