छिनतई मामले की भुक्तभोगी महिलाओं ने थाना प्रभारी पर लगाया अभद्र भाषा और मामले में लापरवाही का आरोप

धनबादः बीते दिनों निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिनेमा हॉल मोड़ के समीप सरस्वती आजीविका सखी समूह की महिलाओं द्वारा पंजाब नेशनल बैंक की निरशा शाखा से 1.50 लाख की छिनतई हुई थी. बैंक से रुपए निकालकर लौटने के क्रम में बाइक सवार अपराधियों द्वारा छिनताई की घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना की लिखित शिकायत भुक्तभोगी महिलाओं द्वारा निरसा थाना में किया गया था. इस पूरे मामले में भुक्तभोगी महिलाओं का कहना है की निरसा थाना में हमलोगों ने मामले की लिखित शिकायत की थी. बाइक सवार अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज भी मिला. इसके बावजूद पुलिस ने तत्परता नहीं दिखाई. यदि पुलिस तत्परता दिखाती तो आपराधी को पकड़ा जा सकता था. जब हमलोग थाना प्रभारी से मामले के विषय में जानकारी लेने गए, तो थाना प्रभारी ने हमारे साथ अभद्र व्यवहार किया. अगर पुलिस इस पूरे मामले में तत्परता नहीं दिखाती है, तो हमलोग थाना के पास भूख हड़ताल पर बैठेंगे ओर जरुरत पड़ी तो आत्मदाह करेंगे

रिपोर्ट: संदीप कुमार शर्मा

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...