MOTIHARI में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की पहले हुई पिटाई फिर करवा दी गई शादी

मोतिहारी: MOTIHARI में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से छिप कर मिलना बहुत भारी पड़ गया। अपनी प्रेमिका से छिप कर मिलने पहुंचे प्रेमी की पहले जम पिटाई हुई फिर उसकी शादी करवा दी गई। पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरियन छपरा की है जहां अपनी प्रेमिका से मिलने युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और फिर जम कर पिटाई कर दी। फिर बाद में स्थानीय लोगों की पहल पर दोनों की शादी करवा दी।

यह भी पढ़ें- SUPAUL में वाहन चेकिंग अभियान से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप, काटा गया चालान

मामले में बताया गया कि प्रेमी युगल लंबे समय से एक दूसरे से फोन पर बात करते थे। जब इसकी भनक लड़की के परिजनों को लगी तो उन्होंने लड़की से मोबाइल ले लिया ताकि वह उस लड़के से बात न कर सके। लेकिन कहते हैं कि प्यार में लोग किसी भी हद को पार कर जाते हैं तो प्रेमी पहुंच गया अपनी प्रेमिका से मिलने। इस दौरान ग्रामीणों ने दोनों को छिप कर मिलते फिर लड़के की पहले जम कर पिटाई कर दी। फिर स्थानीय लोगों के पहल पर दोनों पक्ष के लोगों को बुलाया गया और उन्हें समझाते हुए आपसी सहमति ली गई फिर दोनों की शादी करवा दी गई।

MOTIHARI से राजीव रंजन की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

MOTIHARI

Bihar Mega Job Fair 2026: रक्षाबंधन पर रोजगार का तोहफा! जॉब...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय मेगा जॉब फेयर...

Bihar Mega Job Fair 2026: 20,226 युवक-युवतियों को मिला रोजगार, अगले...

Bihar Mega Job Fair 2026: बिहार में युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में आयोजित मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226...

Bihar Mati Kala Board: बिहार में तीन माह में बनेगा माटी...

Bihar Mati Kala Board: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रजापति समाज और माटी कला से जुड़े कारीगरों के लिए बड़ा ऐलान किया है।...