थाना परिसर से ही कमांडर जीप गाड़ी चोरी

बेगूसराय : बेगूसराय से हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां थाना परिसर से ही कमांडर जीप गाड़ी चोरी हो गया। वहीं थाना परिसर से कमांडर जीप गाड़ी चोरी होने के बाद पुलिस भी हैरान हो गए। यह पूरा मामला मटिहानी थाना की है। आपको बताते चलें कि मटिहानी थाना परिसर से कमांडर जीप चोरी करने के मामले में दारोगा समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर मटिहानी थाना के हाजत में बंद कर दिया गया है। उनके साथ चोरी करने में शामिल मटिहानी निवासी कारी सिंह, गोनू सिंह और मटिहानी थाना में कार्यरत प्राइवेट ड्राइवर मोहम्मद जाकिर को भी हाजत में बंद किया गया है।

पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है पुलिस

आपको बता दें कि इन लोगों के द्वारा मटिहानी थाना परिसर में पुलिस द्वारा जब्त कर लगाई गई। कमांडर जीप थाना परिसर से बदल दी गई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताते हैं कि सात फरवरी को मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा चौक के समीप कमांडर जीप ने एक साइकिल पर सवार दो छात्राओं को टक्कर मार दी। इस घटना में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हुई, वहीं दूसरी छात्रा बबलू ठाकुर की पुत्री 18 वर्षीय शिमी कुमारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।

ड्राइवर मोहम्मद और अन्य 3 लोगों के सहयोग से सुजीत कुमार ने घटना को दिया अंजाम

घटना की जानकारी पुलिस को लगने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में एक्शन लेते हुए कमांडर जीप को जब्त कर लिया। घटना में जब्त कमांडर जीप को मटिहानी थाना लाया गया। जहां दारोगा सुजीत कुमार जो वर्तमान में नगर थाना बेगूसराय में कार्यरत है। वह मटिहानी थाना के ही आवास में रह रहे हैं। इससे पहले मटिहानी थाना में वह लगभग चार वर्षों तक रहे हैं। इसलिए यहां के लोगों से अच्छी जान पहचान हो गई थी। मटिहानी थाना के कुछ युवक उनसे मिलने थाने पर भी आया करते थे। उन्हीं युवकों में से मटिहानी निवासी कारी सिंह, गोनू सिंह और मटिहानी थाना में कभी-कभी प्राइवेट ड्राइवर के रूप गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर मोहम्मद जाकिर और अन्य तीन लोगों के सहयोग से सुजीत कुमार ने घटना को अंजाम दिया।

यह भी देखें :

रात्रि 12 बजे के बाद चुपचाप धक्का देकर थाना से निकाला गया कमांडर जीप

उन्होंने थाना में लगी कमांडर जीप को पांच दिन पूर्व रात्रि 12 बजे के बाद चुपचाप धक्का देकर थाने से निकाल लिया और वहां दूसरी जीप खड़ी कर दी। इस बात की खबर जब थाना अध्यक्ष को लगी तो सीसीटीवी कैमरा चेक करवाया गया। सीसीटीवी में सभी सबूत मिल गए। उसके बाद प्राथमिक की दर्ज कर सुजीत कुमार कारी सिंह गोनू सिंह मोहम्मद जाकिर आदि को गिरफ्तार कर मटियानी थाना के हाजत में बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : बेगूसराय में अचानक आज मौसम ने बदली करवट…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...