Commercial Advertisment

विजेता टीम को ट्राफी सहित 20 हजार की पुरुस्कार दिया गया सासंद के हाथो 

बेरमो :  चन्द्रपुरा द्वारा डी वी सी, फुटबॉल मैदान में आजसू पार्टी द्वारा आयोजित 19 वां स्व बिनोद बिहारी महतो स्मारक मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन फाईनल मैच सरना एफ सी सारजोमडीह एवं जे पी सी घटियारी के बीच खेला गया।

ट्राइब्रेकर के माध्यम से सरना एफ सी सारजोमडीह की टीम ने 7-6 से जे पी सी घटियारी को पराजित कर स्व बिनोद बिहारी महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा जमाया।खेल के शुरुआत से ही दोनों टीमों की ओर से बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया गया।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मध्यांतर तक एक दूसरे के खिलाफ कई तीखे प्रहार किए।लेकिन कोई भी टीम एक दूसरे के रक्षा पंक्ति को भेदने में असफल रहे।वहीं मध्यांतर के बाद भी दोनों टीम एक दूसरे के खिलाफ कई आक्रमण किए गए।मगर निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल दागने में असफल रहे।अंततः मैच का परिणाम ट्राइब्रेकर के माध्यम से हुआ।

जिसमें सरना एफ सी सारजोमडीह की टीम ने 7-6 से जीत दर्ज करते हुए स्व बिनोद बिहारी महतो मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद सी पी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने विजेता टीम को ट्रॉफी सहित 20 हजार रुपए नगद तथा उप विजेता टीम को ट्रॉफी व 15 हजार रुपए देकर सम्मानित किया।वहीं सेमीफाइनल में हारने वाले टीमों को जर्सी सेट एवं 5 हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

खेल में हार जीत लगी रहती है।हार से खिलाड़ियों को को विचलित न होकर निरन्तर अथक प्रयास करना चाहिए।हार के बाद ही जीत की प्राप्ति होती है।नेताद्वयने कहा कि जीवन के हरेक क्षेत्र में विकल्प है।निरन्तर परिश्रम से अवश्य सफलता मिलेगी।हार से कभी भी अपने मन को खंडित नही होने देना चाहिए।हार ही सफलता की सीढ़ी है।समापन मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका जसविंदर सिंह ने निभाई।मौके पर डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन कुमार महतो, केंद्रीय सचिव सन्तोष महतो, उप प्रमुख रिंकी कुमारी, महिला प्रकोष्ठ की प्रखंड अध्यक्ष सुनीता देवी आदि मौजूद थे।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...