शादी से पहले युवती ने किया सुसाइड, लाइव वीडियो में कैद हुई मौत

जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मिहिजाम थाना क्षेत्र के बागजोरी गांव में 19 वर्षीय तबस्सुम खातून ने शादी से ठीक पहले आत्महत्या कर ली। 5 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सुसाइड से पहले बनाया लाइव वीडियो

चौंकाने वाली बात यह है कि तबस्सुम ने आत्महत्या से पहले अपनी मौत का लाइव वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो में दिख रहा है कि वह छत के हुक में गमछा बांधकर फांसी लगाने की कोशिश कर रही है। तीन बार नाकाम रहने के बाद चौथी बार उसने आत्महत्या कर ली।

परिवार को नहीं था अंदाजा

परिजनों के मुताबिक, तबस्सुम खुशमिजाज थी और शादी की तैयारियों में व्यस्त थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह ऐसा कदम उठा सकती है। घटना के बाद जब उसका मोबाइल चेक किया गया, तो मौत का वीडियो मिला।

पुलिस जांच में जुटी

मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि प्रेम संबंध सहित कई एंगल से जांच की जा रही है। फिलहाल यूडी केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।यह आत्महत्या क्यों हुई, इसके पीछे की वजह क्या थी, इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।

Saffrn

Trending News

9 महीने बाद खुला राज: प्रेम प्रसंग में हुई Pushpa की...

Bokaro: बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने जिले के पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र में हुए Pushpa महतो अपहरण और हत्या केस में पिंड्राजोरा थाना प्रभारी अभिषेक...

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी...

Bihar: अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरुआत के शुभ अवसर पर तनिष्क के वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड 'रिवाह बाए तनिष्क' ने पेश किया...

झूठ,फरेब के बीच झूलता Jharkhand का भविष्य,एक और प्रशन पत्र लीक!

Jharkhand: Jharkhand में प्रतियोगिता परीक्षा हो और परीक्षा विवादों में न घिरे, असंभव! झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को किसी की बुरी नजर लग गई...

अब नए रंग-नए अंदाज में Patna Zoo, पर्यटकों के लिए बन...

Patna: राजधानी के प्रमुख आकर्षणों में एक संजय गांधी जैविक उद्यान यानी पटना जू अब आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। Patna Zoo...

Hazaribagh में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित परिजनों ने किया...

Hazaribagh: Hazaribagh जिले कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई गांव में रविवार सुबह 40 वर्षीय राजेश साव का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img