पटना : राजधानी में पिस्टल के साथ स्टंट करने वाले वीडियो वायरल पर बड़ी कार्रवाई पटना पुलिस की हुई है। इस मामले में पटना के पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन दो युवकों को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से स्टंट के दौरान लहराने वाले उसे नकली पिस्टल नुमा लाइटर को भी बरामद किया है।
पाटलिपुत्र थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि इस मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस वीडियो की पड़ताल में जुट गई है। वरीय अधिकारियों के आदेश पर करवाई करते हुए पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एलिवेटेड रोड पर लगे आई ट्रिपल सी कैमरे को खंगाला। जिसमें दोनों युवकों की तस्वीर दिखी। जिसके बाद आकाश कुमार और मुकेश कुमार दोनों को दीघा थाना इलाके से गिरफ्तार किया है। फिलहाल युवकों से दो बाइक भी बरामद किया है। वहीं यातायात नियमों के उलंघन मामले में करवाई की जा रही है।
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







