प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 1 मिनट
बोकारो- हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 स्थित श्रीराम वाटिका के राम अपार्टमेंट में चोरों ने रात 12:30 से 1 के बीच कई फ्लैटों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। सबसे पहले चोरों ने फ्लैट संख्या 9 का ताला तोड़कर फ्लैट में रखे दो अलमीरा से सामानों को गायब किया। फ्लैट मालिक 24 जुलाई को इलाज कराने के लिए इंदौर गए हुए हैं। उसके बाद फ्लैट संख्या 14 और 20 में दरवाजा तोड़ रहे थे। इसी दौरान अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी को देखकर फ्लैट मालिकों ने एक दूसरे को फोन किया और इसकी सूचना स्थानीय हरला थाना को दी। सीसीटीवी में तीन चोरों की हरकत कैद हो गई है। सीसीटीवी में कैद हुए चोरों की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
Highlights

















