पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर की हत्या

जहानाबाद : जहानाबाद पति ने पत्नी को चाकू मारकर हत्या किया। घटना काको थाना क्षेत्र के डेढसैया गांव का है। जहां खुशबू देवी नामक महिला को उसके पति डब्लू कुमार ने चाकू मारकर हत्या कर दिया है। मृतक के भाई पिंटू साव बताया कि मेरी बहन की शादी कुछ साल पहले पटना गौरीचक निवासी डब्लू कुमार से हुआ था। कुछ दिनों के बाद मेरे बहनोई को किसी लड़की से चक्कर चलने लगा। इस बात की जानकारी मेरी बहन को लगी तभी मेरी बहन विरोध करने लगी जिसके कारण मेरी बहन को मेरे बहनोई मारपीट करता था। मेरी बहन द्वारा इस बात की सूचना मुझे दी गई। तभी मैं अपनी बहन कुछ महीने से मायके लेकर चली आई और कई महीनों से यह डेढसैया रह रही थी। गुरुवार को मेरा बहनोई मेरे घर पहुंचा और मेरी बहन पर चाकू से अंधाधुन बार कर दिया। जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया। इस घटना को अंजाम देकर मृतक के पति फरार हो गया। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने के पुलिस को दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कई लड़के-लड़कियां

यह भी देखें :

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...

Ranchi Theft Case: अशोक नगर करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड सीतामढ़ी...

रांची के अशोक नगर में कारोबारी अखिलेश पांडेय के घर करोड़ों की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता। मुख्य आरोपी सीतामढ़ी का इरफान,...