वार्ड सदस्य के बड़े भाई के घर में लाखों की चोरी

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां मझौलिया थाना क्षेत्र दुबौलिया एनएच-727 के बगल में वार्ड नंबर-11 में वार्ड सदस्य के बड़े भाई के घर में अज्ञात चोरों द्वारा लाखों रुपए नगद सहित सामानों की चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस बावत पीड़ित वार्ड सदस्य के बड़े भाई रघुनाथ साह ने बताया कि बुधवार की रात में हमलोग खाना खाकर सो रहे थे। सीढ़ी के रास्ते से अज्ञात चोरों ने घर मे घुसकर घटना का अंजाम दिया है। घर के 50 कदम दूर बांस के बगीचे में पेटी ले जाकर तोड़कर पेटी में रखे हुए दो लाख 10 हजार नगद सहित अन्य सामग्री की चोरी कर ली है।

सूचना पर पहुंची डायल 112 सहित स्थानीय थाना और डॉग स्क्वाड टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। वहीं पीड़ित परिवार ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि जमीन रजिस्ट्री करने के लिए कर्ज लिए थे। जिसे चोरों ने चोरी कर लिया है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी ने बताया कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। डॉग स्क्वायड की टीम से जांच कराया गया है। हरेक पहलुओं पर जांच की जा रही है। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही चोर पुलिस के गिरप्त में होंगे।

यह भी पढ़े : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी शराब को किया नष्ट

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jaipur Family Court Divorce: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए...

जयपुर फैमिली कोर्ट ने दूसरे पुरुष के लिए करवा चौथ का व्रत रखने और वैवाहिक जिम्मेदारियां नहीं निभाने के मामले में पति की तलाक...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: 7299 पदों पर आवेदन की तारीख...

 झारखंड में सहायक आचार्य के 7299 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। 4 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन, 6 नवंबर तक शुल्क भुगतान...

CLAT 2027: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, 6 दिसंबर को होगी...

 CLAT 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। प्रवेश परीक्षा 6 दिसंबर को होगी। जानें परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग और...