बिहार में महा जंगलराज है या राक्षस राज? गयाजी की घटना पर तेजस्वी यादव ने…

पटना: गयाजी में बीते गुरुवार को होमगार्ड की बहाली में भाग लेने आई बेहोश हुई एक युवती के साथ हुई गैंगरेप का मामला अब राजनीतिक रूप लेने लगा। घटना पर अब बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर जम कर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि गया में होमगार्ड की बहाली में भाग लेने आई एक बेटी बेहोश होकर गिरी और उसी बेहोशी की हालत में प्रशासन द्वारा बुलाई गई एम्बुलेंस में ही उसके साथ गैंगरेप किया गया।

बिहार में इसे आप राक्षस राज कहेंगे? अपराधियों द्वारा संरक्षित दुराचारी राज कहेंगे? महाजंगल राज कहेंगे अथवा मोदी-नीतीश का कुशासन कहेंगे? मोदी-नीतीश के दैत्य राज में प्रतिदिन माताओं-बहनों-बेटियों और मासूमों की अस्मिता को ऐसे ही लूटा जा रहा है लेकिन मजाल है कि कोई मंत्री और उपमुख्यमंत्री अपराध, बलात्कार और भ्रष्टाचार की अनियंत्रित घटनाओं पर अपनी जुबान हिला सके?

यह भी पढ़ें – चिराग के पास भी है है MY समीकरण, गयाजी में कहा ‘अन्य राज्य तो…’

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके दो कथित डिप्टी की ज्वलंत मुद्दों पर चुप्पी आपराधिक है। अगर ऐसी घटनाओं पर भी पूर्वाग्रह से ग्रस्त कथित प्रबुद्ध और न्यायप्रिय लोगों का खून नहीं खौलता तो समझों ऐसे लोग अव्वल दर्जे के घोर जातिवादी और पक्षपाती लोग है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  BAU के आठवें दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल, कहा ‘लगातार हासिल कर रहा नई उपलब्धियां…’

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...