1 Week से नहीं है बिजली, परेशान लोगों ने सड़क जाम कर…

नालंदा: नालंदा में पिछले 1 Week से बिजली पानी की समस्या झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा और ग्रामीणों ने बिहटा सरमेरा पथ को जाम कर जम कर हंगामा किया। मामला बिहटा सरमेरा पथ के कुंभरी पुल के समीप की है जहां एक सप्ताह से बिजली नहीं रहने से परेशान लोगों ने सड़क जाम कर बिजली विभाग और जिला प्रशासन के विरोध में जम कर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने बताया कि वह एक सप्ताह से बिना बिजली के रह रहे हैं। बिजली नहीं रहने के कारण पानी की भी घोर किल्लत हो गई है। गर्मी की वजह से रातों में लोग सो नहीं पा रहे हैं। ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम कर देने की वजह से सड़क पर दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। लोगों ने कहा बिजली नहीं रहने से परेशान लोगों ने अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई लेकिन किसी के कान पर जूं नहीं रेंग रहा। इसलिए मजबूर हो कर आज प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हुए हैं।

मामले की सूचना मिलने के बाद बिन्द थानाध्यक्ष रौशन कुमार मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझा कर मामले को शांत करवाया और जाम खत्म करवाया। थानाध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीणों की समस्य से बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है और उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Jamui में छात्र का शव आहर से बरामद, परिजनों ने कहा प्रेमिका से…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

1 Week 1 Week 1 Week

Jharkhand High Court: नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के वेतन पर हाईकोर्ट...

झारखंड हाईकोर्ट ने नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसरों के न्यूनतम वेतनमान और वेतन कटौती के मामले में राज्य सरकार से 10 मई 2023 के संकल्प...

Ranchi Crime: कांके रोड पर घर के दरवाजे से महिला की...

 रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में कांके रोड स्थित बसंत विहार में बाइक सवार दो अपराधियों ने घर पहुंची महिला की चेन झपट ली।Ranchi...

Bokaro Land Scam: 103 एकड़ वन भूमि की खरीद-बिक्री में बड़ा...

 बोकारो के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री मामले में CID ने शैलेश सिंह को जालसाजी का मास्टरमाइंड बताया...