Advertisment

बिहार में दवा नहीं दारू जरूर समय पर मिल जाएगी, रूडी पर तेजस्वी का तंज

पटना : बिहार के छपरा में सांसद निधि से खरीदे गए एंबुलेंस से शराब के बरामद होने के बाद सूबे में नया विवाद शुरू हो गया है. सांसद राजीव प्रताप रूडी के एमपी बनने के बाद सांसद निधि से दिए गए एंबुलेंस से 280 लीटर देसी शराब बरामद होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में समय पर “दवा” मिले ना मिले लेकिन हर समय “दारू” ज़रूर मिल जाएगी. यह बिहार में डबल इंजन सरकार की अद्भुत व्यवस्था की अद्भुत डबल गारंटी है. बीजेपी MP एम्बुलेंस में शराब की सप्लाई कराते हैं. मुख्यमंत्री जी से सवाल नहीं करना क्योंकि उनका तकिया कलाम और कानून अपना काम कर रहा है.

इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि BJP सांसद के एम्बुलेंस घोटाले के बाद, एम्बुलेंस में बालू ढोने के बाद अब एम्बुलेंस में शराब की सप्लाई की जा रही है. शराबबंदी का ढिंढोरा पीटने वाले मुख्यमंत्री जी से इस पर सवाल पूछेंगे तो वो जवाब देने की बजाय वो हमेशा की तरह Looking London, Talking Tokyo करेंगे. सिस्टम ध्वस्त कर CM उस पर कुंडली मार बैठ गए हैं. उनकी अब कोई जवाबदेही नहीं, जिसकी जो मर्ज़ी करे. क्योंकि वो थक चुके हैं उनके वश में कुछ भी नहीं है.

हेमंत सरकार हरे-हरे, दारू घरे-घरे, युवा मिले गिरे-पड़े : आजसू

Banni Blackbuck Rehabilitation: स्वतंत्रता दिवस पर बन्नी के घास के मैदानों...

Banni Blackbuck Rehabilitation: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुजरात वन विभाग ने वनतारा के तकनीकी सहयोग से कच्छ के बन्नी क्षेत्र...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: जेसीईसीईबी की वेबसाइट में तकनीकी खराबी,...

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET UG 2026 के परिणाम के आधार पर स्टेट मेडिकल काउंसिलिंग...

Durand Cup 2026: रांची में क्वार्टरफाइनल मुकाबले से पहले फुटबॉलमय हुआ...

Durand Cup 2026, रांची: डूरंड कप के इस सीजन में रांची का यह आखिरी मुकाबला है। इससे पहले शहर में छह मैच खेले जा...