Husband and Wife में था विवाद तो कर दी दो बच्चों की हत्या, पुलिस ने आरोपी…

बेगूसराय: बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ जहां एक कलियुगी पिता ने ही अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और फरार हो गया। मामला बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्याबारी की है। मृतक बच्चों की पहचान अयोध्याबारी निवासी सिकंदर यादव का 6 वर्षीय पुत्र हिमांशु और चार वर्षीय हर्ष के रूप में की गई। दोनों मासूम का शव घर के पास पानी भरे गड्ढे से बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि पति पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों में कई बार हिंसक झड़प भी हुआ था और मामला कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर महिला अपने बच्चों के साथ रहने के लिए पति के साथ आई थी लेकिन दोनों का विवाद कम नहीं हुआ। अचानक बुधवार को दोनों बच्चा लापता हो गया जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

परिजनों ने बच्चों की तलाश जारी रखी और इसी क्रम में गुरुवार को दोनों मासूम का शव घर के समीप पानी भरे गड्ढे से बरामद हुआ। घटना के बाद बच्चे का पिता घर से फरार हो गया वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर ने बताया कि पति पत्नी के विवाद में पति पर दोनों बच्चों की हत्या करने का आरोप लगा है। मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  गोपालगंज Court Campus में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुख्यात समेत 2 को लगी गोली, अपराधी…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Husband and Wife Husband and Wife Husband and Wife

Husband and Wife

TSPC Bandh Jharkhand: 24 से 26 सितंबर तक बंद का ऐलान,...

TSPC Bandh Jharkhand, चतरा: टीएसपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू की वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई मौत के बाद संगठन ने विरोध का ऐलान...

Bihar Daroga Exam Cancelled: 27 मई को हुई मुख्य लिखित परीक्षा...

Bihar Daroga Exam Cancelled, पटना: बिहार में दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आयी है. बिहार पुलिस...

Bhojpur Pond Cleaning: जलकुंभी से ढका 52 बीघा पोखर अब बना...

Bhojpur Pond Cleaning: जिले के बिहिया प्रखंड के चकवथ गांव में स्थित 52 बीघा का विशाल पोखर अब अपनी बदली हुई तस्वीर के कारण चर्चा...