Thursday, July 3, 2025

Related Posts

Husband and Wife में था विवाद तो कर दी दो बच्चों की हत्या, पुलिस ने आरोपी…

बेगूसराय: बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ जहां एक कलियुगी पिता ने ही अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और फरार हो गया। मामला बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्याबारी की है। मृतक बच्चों की...

बेगूसराय: बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ जहां एक कलियुगी पिता ने ही अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी और फरार हो गया। मामला बेगूसराय के लाखो थाना क्षेत्र के अयोध्याबारी की है। मृतक बच्चों की पहचान अयोध्याबारी निवासी सिकंदर यादव का 6 वर्षीय पुत्र हिमांशु और चार वर्षीय हर्ष के रूप में की गई। दोनों मासूम का शव घर के पास पानी भरे गड्ढे से बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि पति पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों में कई बार हिंसक झड़प भी हुआ था और मामला कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट के आदेश पर महिला अपने बच्चों के साथ रहने के लिए पति के साथ आई थी लेकिन दोनों का विवाद कम नहीं हुआ। अचानक बुधवार को दोनों बच्चा लापता हो गया जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
परिजनों ने बच्चों की तलाश जारी रखी और इसी क्रम में गुरुवार को दोनों मासूम का शव घर के समीप पानी भरे गड्ढे से बरामद हुआ। घटना के बाद बच्चे का पिता घर से फरार हो गया वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई। मामले में डीएसपी हेडक्वार्टर ने बताया कि पति पत्नी के विवाद में पति पर दोनों बच्चों की हत्या करने का आरोप लगा है। मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें-  गोपालगंज Court Campus में ताबड़तोड़ फायरिंग, कुख्यात समेत 2 को लगी गोली, अपराधी…

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Husband and Wife Husband and Wife Husband and Wife
Husband and Wife

Highlights