बाढ़ पीड़ितों को हटाने व उनके मवेशियों को अंदर प्रवेश नहीं करने देने को लेकर जमकर हंगामा

भागलपुर : भागलपुर के हवाई अड्डा परिसर में बाढ़ पीड़ितों को हटाने और उनके मवेशियों को अंदर प्रवेश नहीं करने देने को लेकर जमकर हंगमा किया। बाढ़ पीड़ितों ने सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान प्रशासन और बाढ़ पीड़ितों के बीच जमकर नोक झोंक हुई। इसके बाद जाम बढ़ता देख प्रशासन ने हवाई अड्डा का गेट खोला। इसके बाद सभी बाढ़ पीड़ित अपने मवेशियों को लेकर अंदर गए।

DIARCH Group 22Scope News

छात्र आलोक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसे उठाकर थाने ले गई

इधर, बाढ़ पीड़ितों का साथ दे रहे छात्र आलोक कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उसे उठाकर थाने ले गई। वहीं इसकी सूचना पर विधायक पुत्र आशीष मंडल पहुंचे बाढ़ पीड़ितों से बात की एसडीओ विकास कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे बाढ़ पीड़ितों को काफी समझाया बुझाया कि उन्हें दूसरे जगह शिफ्ट किया जाएगा और वहां पर उन्हें सारी मूलभूत सुविधाएं दी जाएगी। लेकिन बाढ़ पीड़ित मानने को तैयार नहीं है। पीड़ितों का कहना है कि दूसरे जगह वह शिफ्ट होंगे तो उन्हें वहां काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। हर साल वह यहां आकर रहते थे। इधर, प्रशासन राष्ट्रपति के कार्यक्रम का हवाला देकर पीड़ितों को हटाने पर अड़ी हुई है।

यह भी पढ़े : बाढ़ से हर साल लाखों की आबादी होती है प्रभावित, लोगों के सपनों पर पानी…

राजीव ठाकुर की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...