INDIA गठबंधन के इन नेताओं ने तेजस्वी को नहीं दिया साथ, महारैली से बनायी दूरी

INDIA गठबंधन के इन नेताओं ने तेजस्वी को नहीं दिया साथ, महारैली से बनायी दूरी

पटना : पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज महागठबंधन की ओर से महारैली का ओयजन किया गया है। इस रैली को जन विश्वास महारैली कहा जा रहा है। जन विश्वास महारैली में पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, एनसीपी (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला भी शामिल नहीं हो रहे हैं। इन लोगों का तेजस्वी यादव का साथ नहीं मिल पाएगा।

जिसमें महागठबंधन के तमाम बड़े नेता इस रैली में शामिल होने के लिए रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, भाकपा माले के सीताराम येचुरी और डी राजा महारैली में शामिल होंगे।

बता दें कि जब इंडिया गठबंधन बना था तो पहली मीटिंग 23 जून को पटना में ही हुआ था। इंडिया गठबंधन के सूत्रधार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही थे। तब इस बैठक में इंडिया गठबंधन के सभी नेता मौजूद थे। लेकिन आज के समय में नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से अलग को होकर एनडीए के साथ चले गए हैं।

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

 

Share with family and friends: