28.1 C
Jharkhand
Sunday, May 19, 2024

Live TV

महिला के गले से चेन ले उड़े उचक्के

रांची: सदर थाना क्षेत्र स्थित ढेलाटोली मे बाईक पर सवार दो सुवको ने महिला के गले से सोने की चेन छिनतई कर फरार हो गए। महिला के बयान पर सदर थाना में केस दर्ज हुआ है।

महिला ने पुलिस को बाया कि वह बीआइटी इलाके में रहती है। वह ढेला टोली स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई थी।
वापस लौटने के दौरान बाइक पर दो युवक सामने से आए और चेन छीनकर फरार हो गए।

पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस स्नैचरों को गिरफ्तार कर लेगी।

बता दें कि रामनवमी और लोकसभा चुनाव को देखते हुए रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसके बाद भी सदर इलाके में चेन छिनतई की घटना हो गई।

पुलिस के वरीय अधिकारियों ने थानेदारों को सतर्क रहने का आदेश दिया है। थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों की सुस्ती की वजह से छिनतई की घटना हो गई।

Related Articles

Stay Connected

115,555FansLike
10,900FollowersFollow
314FollowersFollow
187,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles