पटना : पटनासिटी के नदी थाना क्षेत्र के फतेहजामपुर स्थित ठाकुरबारी में एक बन्द मकान में चोरी हो गई है। राजमिस्त्री का काम करने वाले पीड़ित गोरख मेहता ने बताया कि सोमवार की सुबह घर में चोरी के बारे में जानकारी मिली। जब घर आया तो देखा कि अटैची, छोटा बक्सा और पत्नी के रखे कुछ गहने की चोरी हो गए हैं। पीड़ित ने बताया कि हाल ही में एक जमीन बेची थी, जिसका नगद 2 लाख रुपया भी घर में ही रखा हुआ था उसे भी चोर अपने साथ ले गए। गोरख मेहता के मुताबिक, जिस घर में चोरी हुई है, वो घर करीब दस दिनों से बन्द पड़ा था और पीड़ित गोरख कोठिया में सपरिवार रह रहे थे। हालांकि घटना की सूचना पीड़ित ने स्थानीय थाना को दे दिया है। पीड़ित गोरख ने चोरी का आरोप अपने गोतिया गोविंद महतो पर ही लगाया है। लेकिन पुलिस जांच के उपरांत ही स्पष्ट हो पायेगा कि चोरी कितने की हुई है।

Advertisment
बंद मकान पर चोरों की सेंधमारी, लाखों की संपत्ति पर किया हाथ साफ
Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....
Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...
Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...
Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...
JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...
JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...

















